{"_id":"6704e24b6d2564a8ce0ec3d5","slug":"vice-president-jagdeep-dhankar-calls-on-maldives-president-mohammed-muizzu-news-in-hindi-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Maldives Ties: उपराष्ट्रपति धनखड़ से मिले मुइज्जू, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमति जताई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Maldives Ties: उपराष्ट्रपति धनखड़ से मिले मुइज्जू, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमति जताई
Tue, 08 Oct 2024 01:12 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:12 PM IST
सार
भारत मालदीव में आवाज परियोजनाओं में तेजी लाने में सहायता प्रदान करेगा। इसके साथ ही भारत ग्रेटर माले कनेक्टिविटी परियोजना (जीएमसीपी) को समय से पूरा करने और थिलाफुशी और जिरावरु द्वीपों को जोड़ने में मदद के लिए अध्ययन में पूर्ण समर्थन देगा।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने की मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात
- फोटो : ANI
विस्तार
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि अपनाए गए विजन दस्तावेज दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करेगा। धनखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के बीच बातचीत के बाद दोनों देशों ने भारत और मालदीव: व्यापक, आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के लिए एक दृष्टिकोण जारी किया। इस दस्तावेज में सुरक्षा और व्यापार समेत कई क्षेत्र में सहयोग की बात कही गई है।
उपराष्ट्रपति के कार्यालय से किए गए पोस्ट में कहा गया, "जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात की। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि आज अपनाया गया विजन दस्तावेज द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के लिए एक रूपरेखा के रूप में काम करेगा। इसे एक व्यापक साझेदारी में बदल देगा जो भविष्य में दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा।"
विज्ञापन
भारत मालदीव में आवाज परियोजनाओं में तेजी लाने में सहायता प्रदान करेगा। इसके साथ ही भारत ग्रेटर माले कनेक्टिविटी परियोजना (जीएमसीपी) को समय से पूरा करने और थिलाफुशी और जिरावरु द्वीपों को जोड़ने में मदद के लिए अध्ययन में पूर्ण समर्थन देगा। दोनों पक्ष हनीमाधू और गान एयरपोर्ट की पूरी क्षमता का पूर्ण उपयोग करने के लिए संयुक्त रूप से काम करने पर भी सहमत हुए। इनका विकास भारत की सहायता से किया जा रहा है। दोनों नेताओं ने मालदीव के इहावंधिपपोलु और गाधू द्वीपों पर मालदीव आर्थिक गेटवे परियोजना में योगदान देने वाली ‘ट्रांसशिपमेंट’ सुविधाओं और बंकरिंग सेवाओं के विकास के लिए सहयोग की संभावना तलाशने को लेकर भी सहमति जताई। मालदीव के राष्ट्रपति ने भारतीयों से अपने देश की यात्रा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों के बीच आपसी संपर्क लंबे समय से भारत और मालदीव के बीच संबंधों की नींव रहे हैं।

Hon’ble Vice-President, Shri Jagdeep Dhankhar called on President of Maldives, Dr. Mohamed Muizzu today. Both leaders agreed that the Vision Document adopted today will act as a framework for deepening bilateral ties and transform it into a comprehensive partnership that is… pic.twitter.com/ZOb0mwuOIY
— Vice-President of India (@VPIndia) October 7, 2024
विज्ञापन
भारत मालदीव में आवाज परियोजनाओं में तेजी लाने में सहायता प्रदान करेगा। इसके साथ ही भारत ग्रेटर माले कनेक्टिविटी परियोजना (जीएमसीपी) को समय से पूरा करने और थिलाफुशी और जिरावरु द्वीपों को जोड़ने में मदद के लिए अध्ययन में पूर्ण समर्थन देगा। दोनों पक्ष हनीमाधू और गान एयरपोर्ट की पूरी क्षमता का पूर्ण उपयोग करने के लिए संयुक्त रूप से काम करने पर भी सहमत हुए। इनका विकास भारत की सहायता से किया जा रहा है। दोनों नेताओं ने मालदीव के इहावंधिपपोलु और गाधू द्वीपों पर मालदीव आर्थिक गेटवे परियोजना में योगदान देने वाली ‘ट्रांसशिपमेंट’ सुविधाओं और बंकरिंग सेवाओं के विकास के लिए सहयोग की संभावना तलाशने को लेकर भी सहमति जताई। मालदीव के राष्ट्रपति ने भारतीयों से अपने देश की यात्रा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों के बीच आपसी संपर्क लंबे समय से भारत और मालदीव के बीच संबंधों की नींव रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन