{"_id":"6187a810d6bcdf0f78536e67","slug":"vice-admiral-krishna-swaminathan-assumed-charge-as-chief-of-staff-of-the-western-naval-command","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति: वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने संभाला पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का कार्यभार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नियुक्ति: वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने संभाला पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का कार्यभार
Sun, 07 Nov 2021 04:09 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 07 Nov 2021 04:09 PM IST
सार
पश्चिमी नौसेना कमान का नए चीफ ऑफ स्टाफ की जिम्मेदारी वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को दी गई है।
विज्ञापन
वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ने बीती चार नवंबर को कार्यभार संभाल लिया था।
विज्ञापन
एक जुलाई 1987 को नौसेना में शामिल हुए स्वामीनाथन संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के विशेषज्ञ हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) खडकवासला के पूर्व छात्र स्वामीनाथन को अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने मिसाइल जहाजों आईएनएस विद्युत व विनाश, गाइडेड मिसाइल विध्वंसर आईएनएस कुलिश, आईएनएस मैसूर और विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य की कमान संभालने सहित कई प्रमुख परिचालन, स्टाफ और प्रशिक्षण नियुक्तियां की हैं।
विज्ञापन
फ्लैग रैंक पर पदोन्नत होने के बाद कृष्णा स्वामीनाथन ने कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान के मुख्यालय में चीफ स्टाफ ऑफिसर (प्रशिक्षण) के पद पर अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने भारतीय नौसेना में सभी प्रशिक्षणों के आयोजन में अहम भूमिका निभाई।
जेएनयू से बीएससी, लंदन के किंग्स कॉलेज से एमए
स्वामीनाथन ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से बीएससी की है। कोच्चि स्थित कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से टेलीकम्यूनिकेशन में एमएससी, लंदन के किंग्स कॉलेज से डिफेंस स्टडीज में एमए, मुंबई यूनिवर्सिटी से स्ट्रैटेजिक स्टडीज में एमफिल और मुंबई यूनिवर्सिटी से ही इंटरनेशनल स्टडीज में पीएचडी की है।