फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice Admiral Dinesh Kumar Tripathi to be new Navy Chief, news update

New Navy Chief: कौन हैं वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी? जाे संभालेंगे नए नौसेना प्रमुख की जिम्मेदारी; जानें

Fri, 19 Apr 2024 08:59 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 19 Apr 2024 08:59 AM IST
सार

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था। एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा करियर रहा है।

विज्ञापन
Vice Admiral Dinesh Kumar Tripathi to be new Navy Chief, news update
वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। वह इस महीने के अंत में एडमिरल आर हरि कुमार की जगह लेंगे। अपने 30 साल लंबे करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देने के बाद अब एडमिरल दिनेश नौसेना के शीर्ष पद पर सेवाएं देने को तैयार हैं। त्रिपाठी वर्तमान में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख हैं। आइए जानते हैं नए नौसेना प्रमुख के बारे में-

विज्ञापन

सन् 1964 में हुआ था जन्म
वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था। एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा करियर रहा है।
विज्ञापन


आईएनएस विनाश की संभाल चुके हैं कमान
नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। इसके अलावा, रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वहीं, वह भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौसेना मेडल से भी सम्मानित
सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed