{"_id":"5f5eb650de93c829243f6a86","slug":"vhp-said-that-our-organization-is-not-asking-for-donations-for-the-construction-of-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर के लिए चंदा देने से पहले पढ़ें ये खबर, विश्व हिंदू परिषद ने किया सचेत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राम मंदिर के लिए चंदा देने से पहले पढ़ें ये खबर, विश्व हिंदू परिषद ने किया सचेत
Mon, 14 Sep 2020 05:46 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 14 Sep 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद
- फोटो : फाइल फोटो
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगने की खबरों के बीच विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने अपने कार्यकर्ताओं को ऐसी घटनाओं पर नजर रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
वीएचपी के प्रवक्ता बिनोद बंसल ने रविवार को कहा कि मंदिर निर्माण के लिए हमारा संगठन चंदा इकट्ठा करने का कार्यक्रम नहीं चला रहा है। कार्यकर्ताओं को इसके प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन
बंसल ने कहा, इससे पहले हमारी योजना लोगों से चंदा मांगने की थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते यह संभव नहीं हो सका। फिलहाल वीएचपी की ओर से मंदिर निर्माण के लिए चंदा लेने का कोई कार्यक्रम नहीं चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें मंदिर के लिए चंदा मांगा जा रहा है। अगर किसी को मंदिर के लिए चंदा देना है तो वह सीधे राम मंदिर ट्रस्ट में दान कर सकता है।