फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP said, Modi-Yogi together build Ram temple

प्रवीण तोगड़िया बोले, मोदी-योगी मिलकर बनाए राम मंदिर

Sun, 26 Mar 2017 02:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Sun, 26 Mar 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
VHP said, Modi-Yogi together build Ram temple

सुप्रीम कोर्ट की ओर से राम मंदिर का मसला कोर्ट के बाहर सुलझाने के प्रस्ताव के बाद विश्व हिंदू परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर मंदिर बनाने के लिए दबाव बना रहा है। विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में शीघ्र कानून बनाकर राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करना चाहिए।

विज्ञापन


 विहिप को उम्मीद है कि मोदी और योगी मिलकर करोड़ों हिंदुओं की इच्छा पूरी करेंगे। यही नहीं, विहिप इसके लिए रामनवमी के मौके पर देशभर में पांच हजार जगहों पर राम मंदिर के लिए संकल्प कार्यक्रम करने जा रही है। साथ ही जून में हरिद्वार में भी साधु संतों की बड़ी बैठक का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


साफ है कि विहिप को अब अपने पुराने सपने को पूरा करने की उम्मीद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद ही सुप्रीम कोर्ट की ओर से कोर्ट के बाहर मसले को सुलझाने के प्रस्ताव के बाद उसकी उम्मीद और ज्यादा बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर का मुद्दा जनता और प्रधानमंत्री पर छोड़ दिया है

VHP said, Modi-Yogi together build Ram temple

​तोगड़िया ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा ने संवैधानिक उपाय के जरिये राम मंदिर निर्माण की बात कही थी। इसलिए विहिप ने भी लोकतंत्र के तीनों स्तंभों विधायिका, कार्यपालिका और न्याय पालिका में विधायिका को मंदिर निर्माण के लिए चुना है। 

उन्होंने कहा कि अब धर्म संसद ने फैसला ले लिया है कि राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून ही एकमात्र विकल्प है। अब धर्म संसद मंदिर निर्माण के विषय पर नहीं होगी। अन्य विषयों पर जरूर होगी। तोगड़िया ने कहा, ‘हमने राम मंदिन का मुद्दा जनता और प्रधानमंत्री पर छोड़ दिया है।’

उन्होंने कहा कि अब अगली धर्म संसद तब बुलाई जाएगी जब मंदिर निर्माण शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने जिस तरह से पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की मदद से संसद के जरिये सोमनाथ मंदिर बनवाया था। उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का मसला सुलझाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed