फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP organizing rally on December 9th for support of Bill on Ram Temple

राम मंदिर के लिए विधेयक की मांग, 9 दिसंबर को वीएचपी करेगा

Tue, 04 Dec 2018 12:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
VHP organizing rally on December 9th for support of Bill on Ram Temple
राम मंदिर

विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त सचिव सुरेंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि 9 दिसंबर को होने वाली वीएचपी की बड़ी रैली उन लोगों गलत साबित कर देगी जो सोच रहे हैं कि संसद के आगामी शीत सत्र में राम मंदिर निर्माण के लिए विधेयक लाना संभव नहीं है। बता दें कि यह रैली अयोध्या में विवादित जमीन पर राम मंदिर के जल्द निर्माण की मांग को लेकर हो रही है।

विज्ञापन


वीएचपी संसद के आगामी शीत सत्र से कुछ दिन पहले ही अगले रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में धरम संसद का आयोजन कर रही है। जैन ने कहा कि इस रैली से देश की सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियों पर जल्द राम मंदिर निर्माण के लिए विधेयक पारित करने का दबाव बनेगा।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर उन्होंने कहा कि मैं किसी विशेष व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं करूंगा। दरअसल शाह ने कहा था कि संसद के आगामी शीत सत्र में राम मंदिर निर्माण को लेकर विधेयक लाना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed