{"_id":"5b10cbee4f1c1b9e6e8b5a00","slug":"vhp-leader-praveen-togadia-associate-announces-reward-of-rs-2-lakh-for-beating-salman-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान को पीटने पर 2 लाख रुपये के ईनाम का ऐलान, वीएचपी नेता प्रवीण तोगड़िया के सहयोगी का प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सलमान खान को पीटने पर 2 लाख रुपये के ईनाम का ऐलान, वीएचपी नेता प्रवीण तोगड़िया के सहयोगी का प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
सलमान की फिल्म 'लवरात्रि' के खिलाफ आगरा में प्रदर्शन करते हिंदू ही आगे के कार्यकर्ता
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के नए संगठन 'हिंदू ही आगे' के आगरा इकाई प्रमुख गोविंद पाराशर ने गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सार्वजनिक रूप से पीटने वाले किसी भी व्यक्ति को दो लाख रुपये ईनाम देने का ऐलान किया है। उन्होंने सलमान खान पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। सलमान खान का प्रॉडक्शन हाउस एक फिल्म का निर्माण कर रहा है जिसका नाम उन्होंने लवरात्रि रखा है। पाराशर का आरोप है कि फिल्म को जानबूझकर हिंदू त्यौहार नवरात्रि के दौरान रिलीज के लिए निर्धारित किया गया है।
पाराशर और संगठन के अन्य कार्यकर्ता गुरुवार को आगरा के भगवान टॉकीज पहुंचे और सलमान खान की फिल्मों के पोस्टर जलाए। उन्होंने सलमान खान और फिल्म लवरात्रि के खिलाफ नारे लगाए। लवरात्रि अक्टूबर में रिलीज होने वाली है और फिल्म में सलमान के साले आयुष शर्मा ने काम किया है।
पाराशर ने कहा, "सलमान खान 'नवरात्रि' को विकृत कर फिल्म बना रहे हैं। 'नवरात्रि' एक धार्मिक त्यौहार है जिसके साथ करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। हम सलमान खान के ऐसे इरादों की निंदा करते हैं और फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं। अगर फिल्म को सिनेमाघरों में दिखाने की इजाजत दी गई तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे।"
विज्ञापन
पाराशर ने चेतावनी दी और कहा, "हम हिंदू भावनाओं को आघात पहुंचाने को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हिंदू ही आगे के शहर इकाई अध्यक्ष के तौर पर मैंने ऐलान किया है कि फिल्म अभिनेता सलमान खान को सार्वजनिक रूप से पीटने वाले व्यक्ति को दो लाख रुपये का ईनाम दूंगा।"
पाराशर ने कहा, "सेंसर बोर्ड को इस फिल्म को रिलीज करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। अगर सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति दी जाती है तो हिंदू है आगे के तीखे विरोध प्रदर्शनों का सामना करना होगा। साथ फिल्म दिखाने वाले सिनेमाघरों को जला दिया जाएगा।"
पाराशर पहले बजरंग दल से जुड़े हुए थे और उन्हें दशहरा के मौके पर सार्वजनित रूप में हथियारों का प्रदर्शन करने के लिए जेल जाना पड़ा था। उन्होंने हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान शुरू किया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन