फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP leader beaten by people in the majlis

बुर्का पहन मजलिस में में बैठे वीएचपी नेता को लोगों ने पीटा

Mon, 10 Oct 2016 03:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तिलई बाजार (इलाहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, तिलई बाजार (इलाहाबाद) Updated Mon, 10 Oct 2016 03:37 AM IST
विज्ञापन
 VHP leader beaten by people in the majlis
सांकेतिक चित्र - फोटो : getty images

मऊआइमा इलाके के मानी उमरपुर गांव में शनिवार रात मजलिस के दौरान बखेड़ा हो गया। जिला पंचायत सदस्य के  पति विहिप नेता अभिषेक यादव और उसके कर्मचारी आतिफ अंसारी को लोगों ने घेरकर जमकर पीटा। आरोप है कि अभिषेक मजलिस में मौजूद महिलाओं के बीच बुर्का पहनकर छेड़खानी कर रहा था तभी उसे दबोचकर पीटा गया। उसके कर्मचारी को भी लोगों ने धुना। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मऊआइमा थाने में दोनों तरफ से केस लिखा गया। अभिषेक का आरोप है कि उसे रास्ते में रोककर हमला किया गया था।

विज्ञापन


सुलतानपुर खास मऊआइमा निवासी अभिषेक यादव की पत्नी शिप्रा यादव इस बार जिला पंचायत सदस्य चुनी गई थीं। अभिषेक भाजपा और विश्व हिंदू परिषद से जुड़ा है। उसने स्पोर्ट्स आइटम और रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोल रखी है। शनिवार देर रात उसे मानी उमरपुर में आयोजित मजलिस में भीड़ ने दबोचकर पीटा। 
विज्ञापन


आरोप है कि वह मजलिस में शामिल महिलाओं के बीच बुर्का पहनकर बैठा था। उसने एक महिला से छेड़खानी की तो पता चला कि बुर्का पहनकर पुरुष बैठा है। महिलाओं के शोर मचाने पर वह भागा तो जूते और जींस देख सशंकित लोगों ने बुर्का खींच लिया। भीड़ ने अभिषेक को घेरकर खूब पीटा। उसका कर्मचारी आतिफ अंसारी उर्फ राजू बाइक लेकर खड़ा दिखा तो उसे भी पकड़कर धुन डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुर्का पहन महिलाओं से छेड़खानी कर दंगा भड़काने की साजिश का आरोप

 VHP leader beaten by people in the majlis
सांकेतिक चित्र - फोटो : getty images

किसी ने 100 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस पहुंची। पुलिस ने फटा बुर्का कब्जे में लेकर घायल अभिषेक और राजू को बेली अस्पताल भेजा। मानी उमरपुर गांव निवासी मुकीमउद्दीन ने अभिषेक के खिलाफ मजलिस में बुर्का पहन महिलाओं से छेड़खानी कर दंगा भड़काने की साजिश का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उधर, अभिषेक के भाई वीरसेन यादव ने आरोप लगाया कि अभिषेक कर्मचारी राजू अंसारी के साथ खरगापुर में ससुराल गया था। 

वहीं से बाइक पर लौटते समय पानी के छींटे पड़ने पर मानी उमरपुर में लोगों ने उन दोनों को सरिया और डंडे पीटा, हत्या की नीयत से फायर किया, सोने की चेन, 14 हजार रुपये नगद तथा तीन मोबाइल फोन लूट लिए। उसे बदनाम करने की नीयत से बुर्का पहनाकर फोटो खींची और फोटो व्हाट्स एप तथा फेसबुक पर पोस्ट कर दी। वे हिंदू नेता होने की वजह से अभिषेक को मार डालना चाहते थे। 

मऊआइमा थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों तरफ से केस लिखा गया है। अभिषेक के भाई की तहरीर पर प्रधान सन्ने, कमरुल, मोहम्मद मूसा, वाहिद और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखकर जांच की जा रही है। कुछ महीने पहले चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच हुए टकराव में भी अभिषेक समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed