फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP joint general secretary Vigyananad says World Hindu Conference to be held in Bangkok in November

WHC : बैंकॉक में होगा तीसरा विश्व हिंदू सम्मेलन; नवंबर में 60 से भी ज्यादा देशों के हिंदू होंगे इकट्ठा

Thu, 06 Jul 2023 08:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 06 Jul 2023 08:54 PM IST
सार

विश्व हिंदू फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विश्व हिंदू सम्मेलन (डब्ल्यूएचसी) 24 नवंबर को बैंकॉक के एक सम्मेलन केंद्र में शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि इसमें उत्तरी अमेरिका से दक्षिण अमेरिका, यूरोप से अफ्रीका और एशिया से ऑस्ट्रेलिया तक के हिंदू समुदाय के लोग इकट्ठे होंगे।

विज्ञापन
VHP joint general secretary Vigyananad says World Hindu Conference to be held in Bangkok in November
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : Social Media

विस्तार

इस साल नवंबर में बैंकॉक में विश्व हिंदू कांफ्रेंस आयोजित किया जाएगा। इसमें दुनिया के विभिन्न हिस्सों से हिंदू समुदाय के लोग जुटेंगे। इस दौरान हिंदू समुदाय के समक्ष अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। संगठन के प्रबंध न्यासी और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के संयुक्त महासचिव स्वामी विज्ञानानंद ने इस बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विश्व हिंदू सम्मेलन (डब्ल्यूएचसी) 24 नवंबर को बैंकॉक के एक सम्मेलन केंद्र में शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि इसमें उत्तरी अमेरिका से दक्षिण अमेरिका, यूरोप से अफ्रीका और एशिया से ऑस्ट्रेलिया तक के हिंदू समुदाय के लोग इकट्ठे होंगे। उन्होंने बताया कि इसमें 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। इन प्रतिनिधियों में व्यवसायी, पेशेवर, शिक्षाविद, मीडियाकर्मी और प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि विश्व हिंदू फाउंडेशन ने पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2014 में दिल्ली में और दूसरा 2018 में शिकागो में आयोजित किया था।

विज्ञानानंद ने बताया कि WHC-2023 की थीम 'जयस्य आयतनं धर्मः' है। इसका अर्थ है 'धर्म, विजय का निवास'। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रतिभागियों को विचारों का आदान-प्रदान करने, आत्मविश्वास से काम करने और भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने का अवसर प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed