{"_id":"5e865e768ebc3e772431bb16","slug":"vhp-insisted-daah-sanskar-for-those-who-died-due-to-coronavirus-of-every-religion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विहिप ने कहा- कोरोना से मरने वाले सभी धर्म के लोगों का हो दाह संस्कार, बंद हो तुष्टीकरण की राजनीति","category":{"title":"Rajpath","title_hn":"राजपथ","slug":"rajpath"}}
विहिप ने कहा- कोरोना से मरने वाले सभी धर्म के लोगों का हो दाह संस्कार, बंद हो तुष्टीकरण की राजनीति
Fri, 03 Apr 2020 03:21 AM IST
Rajeev Rai
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 03 Apr 2020 03:21 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमण से मरने वाले सभी धर्म के लोगों के शव को जलाया जाए। वैश्विक आपदा के समय तुष्टीकरण की राजनीति नहीं होनी चाहिए। विहिप के प्रवक्ता श्रीराज नायर ने कहा कि मौजूदा समय में कोरोना पीड़ितों की मौत के बाद उनके शव जलाए जा रहे हैं, लेकिन भारत में मुस्लिम समाज के लोग कोरोना पीड़ितों को जबरन दफना रहें हैं जिसके घातक परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी के साथ भारत देश की आर्थिक राजधानी भी है। इसके चलते मुंबई में समूचे विश्व से लोगों का आना जाना लगा रहता है। बीएमसी कमिश्नर प्रवीण परदेसी ने दो दिन पहले एक सर्कुलर जारी किया था कि कोरोना वायरस की वजह से जिन लोगों की मौत होती है उन सभी के शवों को जलाया जाएगा। चाहे मरने वाला किसी भी धर्म विशेष का क्यों ना हो। नायर ने कहा कि कुछ ही घंटों के भीतर महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह घोषित कर दिया कि बीएमसी कमिश्नर द्वारा जारी किए सर्कुलर को रद्द किया जा रहा है।
विज्ञापन