फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP general secretary Surendra Jain says Ram temple movement was bigger than the country freedom struggle

वीएचपी नेता सुरेंद्र जैन बोले: स्वतंत्रता संग्राम से बड़ा था राम मंदिर आंदोलन, विवाद बढ़ा

Mon, 13 Dec 2021 08:58 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 13 Dec 2021 08:58 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले विश्व हिंदू परिषद के एक बयान से राजनीति गरमा सकती है। वीएचपी के संयुक्त महासचिव ने कहा कि भारत धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से तब आजादा हुआ जब लोगों ने राम मंदिर आंदोलन किया।  

विज्ञापन
VHP general secretary Surendra Jain says Ram temple movement was bigger than the country freedom struggle
सुरेंद्र जैन, वीएचपी नेता - फोटो : ANI

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महासचिव ने स्वतंत्रता संग्राम पर एक बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। वीएचपी नेता सुरेंद्र जैन ने कहा कि राम मंदिर का आंदोलन स्वतंत्रता संग्राम से बड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि 1947 में भारत राजनीतिक रूप से तो जरूर स्वतंत्र हुआ, लेकिन राम मंदिर आंदोलन से हम सभी को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक आजादी मिली। ये स्वतंत्रता संग्राम से भी बड़ा आंदोलन था। राम मंदिर बनाने को लेकर राम राज्य के युग की यात्रा प्रारंभ हो गई थी और मंदिर निर्माण के बाद तो भारत की भाग्य ही बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सदी राम की है। दान अभियान पूरे देश को एक करने का सेतु बन गया और इसने साबित कर दिया कि राम ही राष्ट्र को एकजुट कर सकते हैं ।

विज्ञापन



विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने बीते दिनों दावा किया है कि दिसंबर 2023 तक अयोध्या में राम मंदिर  बनकर तैयार हो जाएगा। चंपत राय ने कहा कि विहिप ने अपने स्थापना काल से जिन कार्यों का जिम्मा लिया उन्हें तन मन से पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण किया है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी उनमें से एक है. उन्होंने कहा कि परिषद के समर्पित कार्यकर्ताओं के संघर्ष का ही नतीजा है कि आज जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed