फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP files complaint alleging some duping people by collecting funds in name of Ayodhya temple trust

Ram Mandir: राम मंदिर के नाम पर बड़ा फ्रॉड, सोशल मीडिया पर भी मांगे जा रहे पैसे; विहिप ने दर्ज कराई शिकायत

Sun, 31 Dec 2023 04:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 31 Dec 2023 04:07 PM IST
सार

डीजीपी उत्तर प्रदेश को भेजी गई शिकायत में विहिप ने कहा है कि यह राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को बदनाम करने का प्रयास है। इसके जरिए अवैध रूप से लोगों से पैसा वसूला जा रहा है। पुलिस से इस फ्रॉड के पीछे छिपे काम कर रहे लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
VHP files complaint alleging some duping people by collecting funds in name of Ayodhya temple trust
Ram Mandir - फोटो : Social Media

विस्तार

राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर एक और बड़ा फ्रॉड सामने आया है। सोशल मीडिया पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम से फर्जी एकाउंट बनाकर लोगों से दान के रूप में पैसे मांगे जा रहे हैं। सोशल मीडिया के लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर क्यूआर कोड वितरित कर लोगों से राम मंदिर के उद्घाटन में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की अपील की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने इसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। इसके पहले राजस्थान में राम मंदिर के नाम से पर्ची काटकर लोगों से चंदा लिए जाने का मामला सामने आया था। 

विज्ञापन


फेसबुक पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ श्रेत्र ट्रस्ट के नाम से एक प्रोफाइल बनाकर क्यूआर कोड शेयर किया गया है। प्रोफाइल अभिषेक कुमार के नाम से बनाई गई है। प्रोफाइल पर राम भक्तों से अपील की गई है कि वे राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए बढ़चढ़कर दान करें। इसी प्रकार एक यूपीआई नंबर (9040914736@paytm) जारी करते हुए इस पर राम मंदिर के लिए दान करने की अपील की जा रही है। यह प्रोफाइल मनीषा नल्लाबेली के नाम से बनाई गई है। व्हाट्सएप ग्रुपों में भी इसी तरह के संदेश भेजकर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


डीजीपी उत्तर प्रदेश को भेजी गई शिकायत में विहिप ने कहा है कि यह राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को बदनाम करने का प्रयास है। इसके जरिए अवैध रूप से लोगों से पैसा वसूला जा रहा है। पुलिस से इस फ्रॉड के पीछे छिपे काम कर रहे लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की अपील की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कोई दान नहीं ले रहा ट्रस्ट: विहिप 
विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने अमर उजाला से कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर कोई दान नहीं मांगा जा रहा है और इसके लिए किसी समिति का गठन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का लोकार्पण एक सामाजिक कार्यक्रम है और पूरा देश इसके आनंद में डूबा हुआ है। लेकिन लोगों की भावनाओं का गलत लाभ उठाते हुए कुछ लोग इस अवसर पर गलत तरीके से पैसा कमाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को जल्द से जल्द उन लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए जो इस तरह का काम कर रहे हैं। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे इस तरह के किसी फ्रॉड के बहकावे में न आएं और कोई दान न दें।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed