{"_id":"5911d6c24f1c1bb737851974","slug":"vhp-demands-amarnath-yatra-security-cover-to-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप ने की अमरनाथ यात्रा को सेना के हवाले करने की मांग, महबूबा को लिखा खत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विहिप ने की अमरनाथ यात्रा को सेना के हवाले करने की मांग, महबूबा को लिखा खत
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 09 May 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर की मुश्किल हालातों के बीच अमरनाथ यात्रा को लेकर सियासत अभी से गरम हो गई है। विश्व हिन्दू परिषद ने अमरनाथ यात्रा मार्ग को सेना के हवाले करने की मांग की है।
विज्ञापन
विहिप महासचिव सुरेंद्र जैन ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफती को लिखे अलग-अलग खत में उनसे आग्रह किया है कि वे अमर नाथ यात्रा मार्ग को सेना के हवाले करें।
विज्ञापन
जैन का कहना है कि गत कुछ वर्षों में जिस प्रकार से पत्थारबाजों, अलगाववादियों तथा आतंकियों ने यात्रा को अनेक वार वाधित किया है। उसे ध्यान में रखते हुए सभी यात्रा मार्गों को यात्रा से एक सप्ताह पूर्व ही सेना के हवाले कर दिया जाए।
विज्ञापन
ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ यात्रा सुचारू रूप से चल सके। इसके अलावा अमर नाथ यात्रियों से हेलीकोप्टर सेवा तथा अन्य सेवाओं पर वसूले जाने वाले अनाप शनाप करों को समाप्त करने की मांग की है।