फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vhp chief pravin togadia questions pm narendra modi on ayodhya ram mandir

वचन भंग के लिए बनवास भोगेंगे पीएम मोदी: तोगड़िया

Tue, 10 Apr 2018 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दुल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दुल्ली Updated Tue, 10 Apr 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
vhp chief pravin togadia questions pm narendra modi on ayodhya ram mandir

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने पीएम नरेंद्र मोदी पर राम मंदिर निर्माण मामले में यू-टर्न लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, विकास और हिंदुत्व दोनों ही मोर्चे पर मोदी सरकार फेल हो गई है और अब धर्मनिरपेक्ष चेहरा दिखाने के लिए अयोध्या में बाबरी मस्जिद निर्माण की साजिश रच रही है। पूर्ण बहुमत आने पर कानून के माध्यम से मंदिर निर्माण के वादे की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि त्रेता युग में भगवान राम ने वचन पालन के लिए बनवास भोगा था, कलयुग में पीएम मोदी वचन भंग के कारण बनवास भोगेंगे।

विज्ञापन


वहीं विहिप के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हिंदुओं की लाश पर केंद्र की सत्ता में आई भाजपा ने विपक्ष में रहते लगातार बहुमत मिलने पर कानून के माध्यम से राम मंदिर निर्माण का वादा किया। अब सत्ता हासिल होने के बाद अदालत की आड़ ले रही है। जहां तक अदालत के निर्णय की बात है तो वर्ष 1993 में राव सरकार ने अयोध्या भूमि अधिग्रहण बिल में मुकदमा हारने वाले को बची हुई 67 एकड़ भूमि देने का प्रावधान किया है। ऐसे में अगर फैसला हिंदुओं के हक में आया तो राम मंदिर सिर्फ 1100 वर्ग मीटर में जबकि बाबरी मस्जिद 67 एकड़ में बनेगी।
विज्ञापन


तोगड़िया ने पीएम मोदी की राम मंदिर के प्रति प्रतिबद्धता को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि 1992 की ऐतिहासिक रथ यात्रा में भी मोदी ने खुद को गुजरात तक ही सीमित रखा। सीएम और पीएम बनने के बावजूद अयोध्या दर्शन के लिए नहीं गए। शौचालय को देवालय से महान बताया। अब चार साल के कार्यकाल में राम मंदिर मुद्दे पर बात भी नहीं करना चाहते। तोगड़िया ने कहा कि अगर कानून बनाने से सरकार ने मुंह मोड़ा तो वह खुद इस सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed