फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP attack on Bangladesh government to seek intervention to save lives of Hindus

वीएचपी का हमला: जिहादियों पर नकेल कसे बांग्लादेश सरकार, केंद्र से भी हिंदुओं की जान बचाने के लिए हस्तक्षेप की मांग

Thu, 14 Oct 2021 05:40 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 14 Oct 2021 05:40 PM IST
सार

विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा है कि चिटगांव डिवीजन के कोमिल्ला क्षेत्र में एक दुर्गा पूजा मंडप के बाहर हनुमानजी की प्रतिमा पर रात के अंधेरे में षड्यंत्रपूर्वक कुरान की प्रति रखे जाने तथा सुनियोजित ढंग से जगह-जगह दुर्गा पूजा मंडपों की प्रतिमाओं को चकनाचूर किया जाने से हिंदू समाज बेहद आहत है...

विज्ञापन
VHP attack on Bangladesh government to seek intervention to save lives of Hindus
विहिप नेता मिलिंद परांडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद ने बांग्लादेश में मंदिरों और हिंदू देवों की प्रतिमाओं पर हमले की घटनाओं की निंदा करते हुए आक्रमणकारियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई और हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की है। विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा है कि चिटगांव डिवीजन के कोमिल्ला क्षेत्र में एक दुर्गा पूजा मंडप के बाहर हनुमानजी की प्रतिमा पर रात के अंधेरे में षड्यंत्रपूर्वक कुरान की प्रति रखे जाने तथा सुनियोजित ढंग से जगह-जगह दुर्गा पूजा मंडपों की प्रतिमाओं को चकनाचूर किया जाने से हिंदू समाज बेहद आहत है।

विज्ञापन


परांडे ने आगे कहा कि मंदिरों, पूजा मंडपों पर हुए हमलों में अभी तक कम से कम दो हिंदुओं अल्पसंख्यकों की मृत्यु हो चुकी है तथा 500 से अधिक घायल हुए हैं। दुर्गा पूजा त्योहार के दौरान प्रतिमाओं के निरादर की घटनाएं बांग्लादेश में और भी कई स्थानों पर हुई हैं। स्थानीय उग्रवादी व आतंकी संगठनों के कथित आह्वान के कारण हिंदुओं पर वहां अभी और आक्रमणों के अंदेशे को देखते हुए वहां की स्थितियां और बिगड़ने की संभावना है। इस कारण बांग्लादेश का अल्पसंख्यक समाज और भी भयभीत है। बांग्लादेश सरकार अपने अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जिहादियों पर अंकुश लगाए तथा पीड़ित हिंदुओं के नुकसान की भरपाई और मृतकों व घायलों को उचित मुआवजे की व्यवस्था करे।
विज्ञापन


परांडे ने कहा कि भारत सरकार के साथ अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को भी वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं के जान-माल और उनकी धार्मिक मान्यताओं की सुरक्षा हेतु बांग्लादेश सरकार पर उचित कार्रवाई के लिए दबाव बनाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र और उसकी संबंधित एजेंसियों के इस विषय पर मौन पर भी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदूओं के मानवाधिकारों की रक्षा की जब बात आती है तो ये कार्यवाही से पीछे क्यों हट जाते हैं? बांग्लादेश सरकार जिहादियों की अविलंब गिरफ्तारी व कड़ी सजा के साथ भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति रोकने हेतु कठोर कदम सुनिश्चित करे। उन्होंने भरोषा दिलाया कि विश्व हिंदू परिषद समेत समस्त हिंदू समाज बांग्लादेश के पीड़ित हिंदुओं के साथ खड़ा है तथा हम उनकी हर-संभव मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed