फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vhp ask Manohar Parrikar to resign on beef statement

CM परिकर बोले- गोवा में हुई बीफ की कमी तो कर्नाटक से मंगाएंगे, VHP ने मांगा इस्तीफा

Wed, 19 Jul 2017 12:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 19 Jul 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
vhp ask Manohar Parrikar to resign on beef statement

गोवा विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के बीफ को लेकर दिए गए ब्यान के बाद, बीफ का मामला एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री परिकर के बयान के बाद विश्व हिंदू परिषद ने उनका इस्तीफा मांगा है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने बीफ पर बयान देते हुए कहा कि हमने बेलगाम और अन्य जगहों से बीफ के आने पर कोई  रोक नहीं लगाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य से आने वाले बीफ की जांच के लिए उचित चिकित्सक मौजूद हैं। बीच की जांच केवल अधिकारित लोगों ही करते हैं, जो इसके लिए वैध हैं। 
विज्ञापन


परिकर ने कहा कि कर्नाटक स्थित बेलगाम से बीफ के आयात का विकल्प बंद नहीं किया है, राज्य में बीफ की कोई कमी नहीं है। साथ ही उन्होंने ने यह भी कहा कि यहां से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर पोंडा स्थित गोवा मीट कांप्लेक्स में राज्य के एकमात्र वैध बूचड़खाने हैं, जहां रोजाना लगभग 2,000 किलोग्राम बीफ तैयार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य के पर्यटन वाले इलाकों में और अल्पसंख्यक समुदाय में बीफ खाया जाता है, जो राज्य की कुल आबादी के 30 फीसदी से ज्यादा हैं। वहीं, राज्य में गोमांस की कमी नहीं होने वाले परिकर के बयान पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा था कि उनका यह बयान विडंबनापूर्ण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed