{"_id":"63ad83537cd6872cfa73975c","slug":"veteran-journalist-ms-prabhakara-passes-away-at-87-in-kolar-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"MS Prabhakara: वरिष्ठ पत्रकार एमएस प्रभाकर का 87 साल की उम्र निधन, 'कामरूपी' नाम से थे मशहूर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MS Prabhakara: वरिष्ठ पत्रकार एमएस प्रभाकर का 87 साल की उम्र निधन, 'कामरूपी' नाम से थे मशहूर
Thu, 29 Dec 2022 05:53 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 29 Dec 2022 05:53 PM IST
सार
कन्नड़ लेखक और पत्रकार एमएस प्रभाकर 87 वर्ष के थे। वह कन्नड़ साहित्य में 'कामरूपी' उपनाम से प्रसिद्ध थे। वह आयु संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
MS Prabhakara
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक एमएस प्रभाकर का गुरुवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। प्रभाकर कन्नड़ साहित्य में 'कामरूपी' उपनाम से प्रसिद्ध थे। सूत्रों ने बताया कि प्रभाकर ने कर्नाटक के कोलार में अपने निवास पर अंतिम सांस ली। वह आयु संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। प्रभाकर जीवनभर अविवाहित रहे। उनका शव एमएस रमैया अस्पताल को दान कर दिया गया।
विज्ञापन
एमएस प्रभाकर गुवाहाटी विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के शिक्षक रह चुके थे और लगभग चार दशक तक पत्रकार के रूप में काम किया था। वह अपने साहित्यिक लेखन के लिए जाने जाते थे। प्रभाकर कन्नड़ साहित्य में अपने एक संग्रह से मशहूर हुए। उनके कन्नड़ उपन्यास 'Kudure Motte' के लिए उन्हें कर्नाटक साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन