{"_id":"623c643c4eede80dce742c4a","slug":"verbal-argument-ensued-in-karnataka-assembly-today-over-clp-leader-siddaramaiah-s-remark-over-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: विधानसभा में संघ पर छिड़ा संग्राम, स्पीकर बोले- आने वाले दिनों में आप सब कहेंगे आरएसएस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: विधानसभा में संघ पर छिड़ा संग्राम, स्पीकर बोले- आने वाले दिनों में आप सब कहेंगे आरएसएस
Thu, 24 Mar 2022 06:10 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, बेंगलुरू
एएनआई, बेंगलुरू
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 24 Mar 2022 06:10 PM IST
सार
कर्नाटक विधानसभा में आज उस वक्त भारी हंगामा मचा जब कानून और व्यवस्था पर चर्चा के दौरान पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने आरएसएस को लेकर टिप्पणी की। इसके जवाब में भाजपा विधायकों ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया।
विज्ञापन
Karnataka Assembly
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में कानून और व्यवस्था पर चर्चा के दौरान आरएसएस पर कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम सिद्धारमैया की टिप्पणी पर आज कर्नाटक विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। इस दौरान विधानसभा स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े ने कहा, यह हमारा आरएसएस है, मेरा आरएसएस है, आने वाले दिनों में आप सब आरएसएस कहेंगे। वहीं, मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि भविष्य में सभी मुस्लिम और ईसाई भी आरएसएस कहेंगे।
विज्ञापन
इसके जवाब में विपक्षी विधायक केजे जॉर्ज ने सवाल दागा, आप कौन होते हैं जो कहते हैं कि ईसाई और मुसलमान आरएसएस कहेंगे? बहस के दौरान पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा, मैं कभी भी आरएसएस का हिस्सा नहीं बनूंगा और उसका नाम नहीं लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिजाब विवाद के बाद सियासी सरगर्मी
बता दें कि कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद सियासी सरगर्मी जारी है। इसे लेकर मंदिरों में मुस्लिम समुदाय के दुकानदारों को जगह नहीं देने का मामला भी तूल पकड़ रहा है। इस संबंध में आज कर्नाटक के गृहमंत्री ने कहा कि हिजाब के फैसले के बाद कुछ मुसलमानों ने विरोध किया और दुकानें बंद की थीं। यह अगली प्रक्रिया है (मुसलमानों को हिंदू मंदिर परिसर में व्यापार करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है)। कांग्रेस सरकार द्वारा लाए गए मौजूदा कानून के अनुसार गैर-हिंदुओं को मंदिर परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है।
तमिलनाडु सरकार के प्रस्ताव के खिलाफ प्रस्ताव पास
वहीं इस हंगामे के बीच विधानसभा ने मेकेदातु डैम प्रोजेक्ट के संबंध में तमिलनाडु सरकार के प्रस्ताव के खिलाफ एक प्रस्ताव पास किया।