फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Venkaiah Naidu took off for six days visit to Botsvana, malawi and zimbabwe

बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, मलावी की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए नायडू

Wed, 31 Oct 2018 12:29 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Oct 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
Venkaiah Naidu took off for six days visit to Botsvana, malawi and zimbabwe
वेंकैया नायडू - फोटो : ANI

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू बुधवार को तीन देशों बोत्सवाना, जिम्बाब्वे और मलावी की यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान नायडू इन अफ्रीकी देशों के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत करेंगे और उद्योग समूहों से मिलेंगे तथा भारतीय मूल के लोगों से संवाद करेंगे।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उपराष्ट्रपति की इस छह दिवसीय यात्रा में उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, दो सांसद और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन


नायडू इन देशों के राष्ट्रपतियों से मुलाकात करेंगे, अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और प्रतिनिधि स्तर की बातचीत करेंगे। इसके अलावा वह कारोबारी समूहों और भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत करेंगे। बोत्सवाना में उप राष्ट्रपति अपने समकक्ष के साथ ग्लोबल एक्सपो बोत्सवाना 2018 का उद्घाटन करेंगे। इस एक्सपो में विभिन्न क्षेत्रों की 25 बड़ी भारतीय कंपनियां और कारोबारी घराने शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्बाब्वे में नायडू वहां के विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे और चांसरी परियोजना की आधारशिला रखेंगे। वह खनन, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी तथा संस्कृति पर समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर भी करेंगे।


मलावी में वह बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर, इंडिया-अफ्रीका इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर ऐंड रूरल डेवलपमेंट का उद्घाटन करेंगे और महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed