{"_id":"5bfd484abdec22415168851e","slug":"venkaiah-naidu-talks-between-the-rbi-and-the-government-to-deal-with-the-challenges-of-the-economy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थव्यवस्था की चुनौतियों से निपटने के लिए आरबीआई और सरकार के बीच हो निरंतर वार्ता : नायडू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अर्थव्यवस्था की चुनौतियों से निपटने के लिए आरबीआई और सरकार के बीच हो निरंतर वार्ता : नायडू
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Nov 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
venkaiah naidu
सरकार और आरबीआई के बीच जारी हालिया विवाद का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाली समस्याओं के समाधान के लिए दोनों पक्षों के बीच लगातार बातचीत होती रहनी चाहिए।
नकदी की कमी के मुद्दे का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा कि इस समस्या का कारण कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने व्यवस्था के साथ गड़बड़ी की और उससे पूरा उद्योग प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि बैंकों ने सभी को कर्ज दिया लेकिन आरबीआई ने उस समय कुछ नहीं किया। अब उन्होंने हर चीज कड़ी कर दी है जो कि समस्या का कारण है। राजनेताओं और उद्योगपतियों को इन समस्याओं का विश्लेषण करना होगा और समझना होगा।
नायडू ने कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है कि कौन ताकतवर है और कौन अंतिम फैसला करता है। अंतिम प्राधिकार जनता और उनके हित हैं। जो भी व्यवस्था बनाई गई है, वह लोगों की भलाई के लिए है। उपराष्ट्रपति, भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ (सीआईटीआई) के हीरक जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
चौथी औद्योगिक क्रांति के लिए नई प्रौद्योगिकी अपनाए कपड़ा उद्योग
सीआईटीआई के हीरक जयंती समारोह को संबोधित करते हुए नायडू ने जीडीपी में तीन फीसदी योगदान देने वाले कपड़ा उद्योग से चौथी औद्योगिक क्रांति की मांग के तहत नई प्रौद्योगिकी अपनाने को कहा। वहीं कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सरकार कपड़ा उद्योग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।