{"_id":"610454aa8ebc3e08a6763fac","slug":"vedanta-urges-supreme-court-to-extend-the-date-of-operation-of-thoothukudis-oxygen-plant-hearing-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेदांता : सुप्रीम कोर्ट से थुथुकुडी के ऑक्सीजन संयंत्र को संचालित करने की तारीख बढ़ाने का किया आग्रह, सुनवाई अगले हफ्ते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वेदांता : सुप्रीम कोर्ट से थुथुकुडी के ऑक्सीजन संयंत्र को संचालित करने की तारीख बढ़ाने का किया आग्रह, सुनवाई अगले हफ्ते
Sat, 31 Jul 2021 01:06 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:06 AM IST
सार
- पीठ समक्ष वेदांता ने अपनी याचिका में जल्द सुनवाई की गुहार लगाई
- जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, अगले हफ्ते याचिका पर सुनवाई होगी
विज्ञापन
Supreme Court
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेदांता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए थुथुकुडी तांबा संयंत्र में ऑक्सीजन उत्पादन इकाई संचालित करने की मिली अनुमति को 31 जुलाई से आगे बढ़ाने की मांग की है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह की पीठ समक्ष वेदांता ने अपनी याचिका में जल्द सुनवाई की गुहार लगाई। जिस पर जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि अगले हफ्ते याचिका पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
वहीं, तमिलनाडु सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने वेदांता की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि राज्य के पास पर्याप्त मात्रा में तरल ऑक्सीजन उपलब्ध है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 27 अप्रैल को वेदांता को 31 जुलाई तक के लिए थुथुकुडी संयंत्र में ऑक्सीजन उत्पादन इकाई संचालित करने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
बीते 27 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने संयंत्र को चलाने की अनुमति देते हुए कहा था कि देश को ऑक्सीजन की बेहद जरूरत है। वेदांता को सिर्फ ऑक्सीजन उत्पादन करने की अनुमति दी गई है। 22 मई, 2018 में स्टरलाइट विरोधी प्रदर्शन में 13 नागरिकों की मौत होने के बाद तमिलनाडु सरकार ने इस संयंत्र को बंद कर दिया था।
विज्ञापन