फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vayu Shakti 2022 in Pokharan, 148 aircraft including Raphael will demonstrate capabilities on March 7, PM Modi to be witness

Vayu Shakti Exercise: पोकरण में 7 मार्च को राफेल समेत 148 विमान दिखाएंगे जौहर, पीएम मोदी बनेंगे साक्षी

Wed, 02 Mar 2022 01:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 02 Mar 2022 01:44 PM IST
सार

अभ्यास के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। वायुसेना हर तीन साल में पोकरण रेंज में वायु शक्ति अभ्यास का आयोजन करती है। इसमें वह अपनी तैयारी के हर पहलू का प्रदर्शन करती है। पिछली बार 2019 में यह अभ्यास हुआ था। 

विज्ञापन
Vayu Shakti 2022 in Pokharan, 148 aircraft including Raphael will demonstrate capabilities on March 7,  PM Modi to be witness
Raphael - फोटो : PTI

विस्तार

रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीय वायु सेना 7 मार्च को राजस्थान के जैसलमेर की पोकरण रेंज में 'वायु शक्ति अभ्यास' (Vayu Shakti Exercise) करेगी। इसमें 148 विमान अपना युद्ध कौशल दिखाएंगे। वायु सेना के अभ्यास में पहली बार अत्याधुनिक विमान राफेल भी शामिल होगा। 

विज्ञापन

विज्ञापन



वायु सेना के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अभ्यास के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। भारतीय वायुसेना हर तीन साल में पोकरण रेंज में वायु शक्ति अभ्यास का आयोजन करती है। इसमें वह अपनी तैयारी के हर पहलू का प्रदर्शन करती है। पिछली बार 2019 में यह अभ्यास हुआ था।  अभ्यास में कुल 148 विमान शामिल होंगे। इनमें से 109 लड़ाकू विमान होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि वायु शक्ति अभ्यास 2022 में लड़ाकू विमान जगुआर, सुखोई-30, मिग-29, तेजस  शामिल होंगे वहीं कई विमान भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।  इस अभ्यास में परिवहन विमान सी-17 और सी-130 जे भी भाग लेंगे।  आकाश मिसाइल प्रणाली और स्पाइडर मिसाइल प्रणाली की क्षमताओं को भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed