{"_id":"5da826c18ebc3e012c654202","slug":"vatican-rejects-appeal-of-kerala-nun-suspended-for-lifestyle","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटिकन ने केरल की नन की याचिका को किया खारिज, जीवनशैली को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वेटिकन ने केरल की नन की याचिका को किया खारिज, जीवनशैली को लेकर हुआ था विवाद
Thu, 17 Oct 2019 02:06 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
Sister Lucy Kalappura
- फोटो : ANI
वेटिकन ने फ्रांसिस्कन क्लैरिस्ट कांग्ग्रेशंस (एफसीसी) के फैसले के खिलाफ केरल की नन की याचिका खारिज कर दी है। एफसीसी नियमों से उलट अपनी जीवनशैली के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर नन को कांग्ग्रेशन से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
The Congregation of Oriental Churches in the Vatican has rejected appeal of Sister Lucy Kalappura against her dismissal from Franciscan Clarist Congregation. She is one of the nuns who had participated in the protest against rape accused Franco Mulakkal. (file pic) pic.twitter.com/cTojpSn61h
— ANI (@ANI) October 17, 2019
विज्ञापन
अलुवा स्थित एफसीसी ने पांच अगस्त को सिस्टर लुसी कलापुरा को निष्कासित कर दिया था। इस मामले को लेकर एफसीसी के प्रमुख अन्न जोसेफ की तरफ से इस संबंध में पत्र जारी किया गया था।
विज्ञापन
सिस्टर लुसी पर पुस्तकों और गीतों को प्रकाशित करना और उससे लाभ प्राप्त करना, कार खरीदना और ड्राइविंग करना और दुष्कर्म के आरोपित जालंधर डायोसिस के पूर्व बिशप के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेने समेत कई आरोप लगाए थे। सिस्टर लुसी ने इनमें से कई आरोपों को नकार दिया था।
रोमन कैथोलिक चर्च के अधीन आने वाले कांग्ग्रेशन ने कहा था कि नन को उनके कार्यों के लिए पहले ही चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इसके लिए आवश्यक पश्चाताप नहीं वय्क्त किया।
चर्च के सूत्रों से इस बात की जानकारी मिली है कि वेटिकन ने नन की याचिका खारिज कर दी। उन्हें अपील करने के लिए एक और मौका दिया जाएगा। अगर वह अपील भी खारिज हो जाती है तो उन्हें कांग्ग्रेशन से अलग होना पड़ेगा।