{"_id":"5f46c6a0bb1283521d649fa4","slug":"varun-gandhi-said-i-am-neither-aggressive-nor-right-wing-i-am-middle-leftist","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण गांधी ने कहा- न आक्रामक हूं न दक्षिणपंथी, मैं हूं मध्यमार्गी-वामपंथी सोच वाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वरुण गांधी ने कहा- न आक्रामक हूं न दक्षिणपंथी, मैं हूं मध्यमार्गी-वामपंथी सोच वाला
Thu, 27 Aug 2020 02:01 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 27 Aug 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
varun gandhi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि वह एक मध्य-वाम विचारों को मानने वाले व्यक्ति हैं। एक नई पुस्तक में उन्होंने खुलासा किया है कि वह स्वभाव से दक्षिणपंथी विचारधारा वाले व्यक्ति नहीं हैं। उनका लेखन उनके निरंतर प्रगतिशील उदार व्यक्तित्व का सुबूत है। वरुण ने कहा कि वामपंथी हमेशा उनसे मजाक करते हैं और कहते हैं कि वह भाजपा में एक वामपंथी हैं।
विज्ञापन
हाल ही में लॉन्च पुस्तक ‘इंडिया टुमॉरो : कनवर्सेशंस विद द नेक्स्ट जेनरेशन ऑफ पॉलिटिकल लीडर्स’ में वरुण ने ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता जर्मी कॉर्बिन और अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद बर्नी सैंडर्स को अपना राजनीतिक प्रेरणास्रोत बताया है। ये दोनो विदेशी नेता वामपंथी अर्थव्यवस्था और सामाजिक नीतियों की पैरोकारी के लिए जाने जाते हैं। इस पुस्तक में अगली पीढ़ी के 20 प्रमुख नेताओं के साक्षात्कार हैं।
विज्ञापन
कहा, कम्युनिस्ट हमेशा मजाक में कहते हैं कि वह भाजपा में हैं एक वामपंथी
उन्होंने कहा कि यदि आप विचारधारा या नीति के स्तर पर देखें, तो मैं एक मध्य वाम विचारों वाला व्यक्ति हूं। मैं स्वभाव से दक्षिणपंथी नहीं हूं। यदि आपने पिछले एक दशक के मेरे सभी लेखों को पढ़ा हो, तो मेरा निरंतर एक प्रगतिशील उदार व्यक्ति का रिकॉर्ड रहा है। प्रदीप छिब्बर और हर्ष शाह की इस किताब में एक साक्षात्कार में वरुण ने कहा कि मैं इन्हीं विचारों के साथ बड़ा हुआ हूं।
विज्ञापन
गांधी नेहरू परिवार से आने वाले वरुण गांधी संजय गांधी और मेनका गांधी के पुत्र हैं और वह 2004 में भाजपा में आए। उन्होंने अपना पहला चुनाव 2009 में पीलीभीत से जीता था अब भी वह उसी सीट से सांसद हैं।