{"_id":"56edc7a34f1c1b1d658b5123","slug":"varanasi-celebrates-holi-with-baba-vishwanath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महादेव की नगरी हुई अबीर-गुलाल से लाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महादेव की नगरी हुई अबीर-गुलाल से लाल
Sun, 20 Mar 2016 03:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 20 Mar 2016 03:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विश्वनाथजी व पारवतीजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोले की नगरी काशी शनिवार को रंग से सराबोर दिखाई दे रही थी। गलियां लाल हो गईं। कोई नहीं बचा। क्या बच्चे, क्या बड़े। बिना भेदभाव के लोग अबीर-गुलाल की पोटली लिए निकले। महिलाएं भी जनसैलाब के बीच धक्का खाने की परवाह किए बगैर झोली में गुलाल लेकर निकलीं। हर चेहरे पर सतरंगी खुशी और हर दिल में प्रेम-सद्भाव का अनूठा उत्साह।
मौका था काशी में देवाधिदेव महादेव के गौने का
2 of 5
विश्वनाथजी गली
मौका था काशी में देवाधिदेव महादेव के गौने का। राजशाही पगड़ी, खादी सिल्क के लाल कुर्ते में बाबा डोली में सवार हुए तो उन्हें छूने और अबीर लगाने की होड़ मच गई। देखते-देखते हर हर महादेव के गगनभेदी जयघोष के बीच विश्वनाथ गली से लेकर स्वर्ण शिखरों वाले मुक्तांगन तक का हर होना लाल हो गया। इसी के साथ काशी में होली शुरू हो गई। अब पांच दिन तक होगी रंग-गुलाल और
अबीर की बौछार। काशी में महाशिवरात्रि को बाबा की शादी का दिन माना जाता है। शादी के 12 दिन बाद बाबा के गौने की रस्म में देश-दुनिया के भक्त काशी के सबसे बड़े रंगोत्सव के साक्षी बने।
डमरू-त्रिशूल और दाहिने हाथ से भक्तों को अभयदान का आशीष देने की मुद्रा में बाबा
3 of 5
बाबा विश्वनाथ व पारवतीजी
मस्तक पर चंद्रमा, भस्म भभूतधारी के कानों में कुंडल, गले में सर्पों की माला। बाएं हाथ में डमरू-त्रिशूल और दाहिने हाथ से भक्तों को अभयदान का आशीष देने की मुद्रा में बाबा शाम पांच बजे सज-धज कर पालकी पर सवार हुए। भगवान शिव की चल प्रतिमाओं में पार्वती और उनकी गोद में प्रथमेश भी विराजे। महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने कपूर से महाआरती की। इसके बाद डोली को घरात पक्ष से आए मंदिर के पुजारियों के साथ बारात पक्ष के महंत परिवार ने कंधे पर उठाया और गुलाब की पंखुड़ियों के साथ ही हर तरफ से अबीर-गुलाल बरसने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग भांति-भांति के रंगों से रंग गए
4 of 5
डमरू के साथ भक्त
कुछ क्षणों में ही सिर से पैर तक लोग भांति-भांति के रंगों से रंग गए। गर्भगृह में चल प्रतिमाओं का भव्य शृंगार करने के बाद मंदिर के पायों, दीवारों की आड़ से अबीर-गुलाल उड़ाए जाने लगे। इसके पहले से ही मंदिर परिसर से लेकर विश्वनाथ गली तक अबीर-गुलाल लिए श्रद्धालुओं का सैलाब हिलोरें मारता रहा। बाबा की ड्योढ़ी पर मंगलध्वनि बजाने वाले महेंद्र प्रसन्ना महंत के आंगन में शहनाई की धुन छेड़ रहे थे।
विज्ञापन
डमरू नाद से वातावरण गुंजायमान हो गया
5 of 5
भक्त
शंखध्वनि गूंजती रही। उसी समय डमरू नाद से वातावरण गुंजायमान हो गया। महंत के दलान में एक तरफ होरी, चैती और फाग की लोक धुनों पर लोग झूम रहे थे तो दूसरी ओर धोती, गंजी
पहने पंडों, पुरोहितों की टोलियां अबीर बरसा रही थीं। महिलाएं छतों से गुलाल उड़ाने में मगन दिखीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।