{"_id":"6936975799fd68c56602f52e","slug":"vande-mataram-discussion-in-lok-sabha-sp-akhilesh-yadav-allaged-target-government-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे मातरम पर चर्चा: अखिलेश ने सरकार को घेरा, कहा- कुछ लोग बांटने का रास्ता अपना रहे, आजादी के बाद तिरंगा...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वंदे मातरम पर चर्चा: अखिलेश ने सरकार को घेरा, कहा- कुछ लोग बांटने का रास्ता अपना रहे, आजादी के बाद तिरंगा...
Mon, 08 Dec 2025 02:46 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:46 PM IST
सार
लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष हर चीज पर अपना अधिकार करना चाहता है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रवाद पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्ता पक्ष पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि जिस तरह से अंग्रेजों ने लोगों को बांटकर भारत पर राज किया, उसी तरह से सत्ता पक्ष लोगों को बांटकर, मतभेद पैदा कर सत्ता में बने रहना चाहता है।
अखिलेश यादव का तंज- सत्ता पक्ष हर चीज पर अपना अधिकार करना चाहता है
अखिलेश यादव ने लोकसभा में वंदे मातरम गीत पर चर्चा के दौरान कहा, 'हमारे सत्ता पक्ष के लोग हर चीज पर अपना अधिकार जमाना चाहते हैं। जो महापुरुष उनके नहीं है, उन्हें भी वो अपना बताते हैं। भाजपा का जब गठन हो रहा था, उस इस बात पर बहस हुई थी कि भाजपा सेक्युलर रास्ते पर जाएगी या नहीं। उस वक्त के अध्यक्ष ने समाजवाद और सेक्युलर रास्ता अपनाया।'
अखिलेश यादव ने कहा, 'वंदे मातरम सिर्फ गाने के लिए नहीं है बल्कि निभाने के लिए भी होना चाहिए। जिस वंदे मातरम ने सभी को जोड़ा आज के 'दरारवादी' लोग उसी से देश को तोड़ना चाहते हैं। ऐसे लोगों ने पहले भी देश के साथ दगा किया। वंदे मातरम कोई राजनीति का विषय नहीं है। सत्ता पक्ष की बातों से लगता है कि वंदे मातरम उन्होंने ही लिखवाया है। जिस पार्टी ने देश की आजादी में भाग नहीं लिया, वो वंदे मातरम का महत्व क्या जानेंगे। असल में ये राष्ट्रवादी नहीं, राष्ट्रविवादी लोग हैं। जैसे अंग्रेज लोगों को बांटकर राज करते थे, वैसे ही आज कुछ लोग बंटवारे का रास्ता अपना रहे हैं।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Vande Matram: 'मुझे लगता है कि कांग्रेस ने आउटसोर्स कर दिया', लोकसभा में पीएम मोदी ने किससे कही ये बात?
'उत्तर प्रदेश में प्राइमरी स्कूल बंद किए जा रहे'
अखिलेश यादव ने कहा, 'वंदे मातरम केवल गीत नहीं है, ये हमें ऊर्जा भी देता है। ये एकजुटता का नारा था और लोगों ने जाति-धर्म को भुलाकर अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। आज जब हम इस पर चर्चा कर रहे हैं तो सवाल उठता है कि हम कैसा देश बनाना चाहते हैं और इसे किस दिशा में लेकर जा रहे हैं। देश में जब अंग्रेजों का शासन था, तब वंदे मातरम गाने पर बच्चों पर मुकदमे लिखे गए। आज जब हम आजाद हैं तो यूपी में प्राइमरी स्कूल बंद किए जा रहे हैं और स्कूल जाने वाले बच्चों और पढ़ाने वालों पर मुकदमे किए जा रहे हैं।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन