फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vande Bharat Western Railway to spend 264 cr to build fences along Mumbai Ahmedabad route to stop animal hits

वंदे भारत: मुंबई-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर होगी तारबंदी, पश्चिम रेलवे खर्च करेगी 264 करोड़ रुपये

Sat, 03 Dec 2022 12:22 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 03 Dec 2022 12:22 AM IST
सार


गुजरात के गांधीनगर और देश की वित्तीय राजधानी के बीच 30 सितंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस अभी तक चार बार पशुओं से टकरा चुकी है।

विज्ञापन
Vande Bharat Western Railway to spend 264 cr to build fences along Mumbai Ahmedabad route to stop animal hits
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि मई 2023 तक पशुओं को ट्रैक पर आने से रोकने के लिए तारबंदी की जाएगी। ताकि मुंबई-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर आवारा पशुओं को आने से रोका जा सके। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा ने चर्चगेट स्थित रेलवे जोन के मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मुंबई-अहमदाबाद 620 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर तारबंदी की जाएगी। जिसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जिस पर 264 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 
विज्ञापन


गुजरात के गांधीनगर और देश की वित्तीय राजधानी के बीच 30 सितंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस अभी तक चार बार पशुओं से टकरा चुकी है। ताजा घटना गुरुवार शाम गुजरात के उदवाड़ा और वापी स्टेशन के बीच हुई। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, तारबंदी करीब 1.5 मीटर की ऊंचाई तक की जाएगी। मिश्रा ने बताया कि फायदा यह होगा कि लोग इसे पार कर सकते हैं लेकिन जानवर नहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वजह से यात्रियों की संख्या में कमी आई थी। पश्चिम रेलवे बदले हुए यात्रा पैटर्न के अनुसार सेवाओं को बढ़ाने के बारे में सोच रहा है। उपनगरीय यात्रा पैटर्न में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने कहा कि बहुत से यात्रियों के निजी वाहनों पर जाने की कोई प्रबल संभावना नहीं थी। उन्होंने कहा कि पश्चिम रेलवे के उपनगरीय नेटवर्क से मेट्रो रेल प्रणाली में स्थानांतरित होने वाले लोगों की संख्या का डेटा उपलब्ध नहीं था। लोअर परेल में पटरियों पर डेलिसल पुल के निर्माण पर अपडेट करते हुए, मिश्रा ने कहा कि रेलवे क्षेत्र के ऊपर का हिस्सा जनवरी 2023 तक पूरा हो जाएगा। महाप्रबंधक ने कहा कि पश्चिम रेलवे ने नगर निकाय के अधिकार क्षेत्र में आगे के काम के लिए मुंबई नगर निगम को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed