फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vande Bharat Train: PM Modi will flag off 5 Vande Bharat trains on June 26

Vande Bharat Train: पीएम 26 जून को 5 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, इन राज्यों को मिलेंगी ट्रेन

Wed, 14 Jun 2023 07:55 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 14 Jun 2023 07:55 PM IST
सार

Vande Bharat Train: देश की पहली वंदे भारत ट्रेन सबसे नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चली। यह ट्रेन फरवरी 2019 में चलाई गई। वहीं, दूसरी ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच चली। जबकि तीसरी गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गई...

विज्ञापन
Vande Bharat Train: PM Modi will flag off 5 Vande Bharat trains on June 26
Vande Bharat Train - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

भारतीय रेलवे ने पहली बार देश में एक साथ पांच वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन करने का फैसला किया है। इन पांचों वंदे भारत ट्रेन के रूट तय हो गए हैं और उद्घाटन की तिथि भी फाइनल हो गई है। रेलवे मंत्रालय के अनुसार 26 जून को पांचों वंदे भारत का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। इनमें एक जगह प्रधानमंत्री स्वयं मौजूद रहेंगे जबकि चार अन्य जगह वर्चुअल झंडी दिखाएंगे। इन पांचों वंदे भारत ट्रेनें भोपाल-इंदौर, भोपाल-जबलपुर, पटना-रांची, बेंगलुरु-हुबली और गोवा मुंबई के बीच चलेंगी। ओडिशा में दो जून को तीन ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यह वंदे भारत ट्रेनों की पहली शुरुआत है

विज्ञापन

देश में मौजूदा समय में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 वंदे भारत ट्रेनों का सफल संचालन हो रहा है। इनमें देश के तीन राज्य में वंदे भारत का संचालन नहीं हो रहा था। इसमें गोवा, झारखंड और बिहार शामिल हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में असम को छोड़कर बचे हुए सभी राज्यों में अभी ट्रैक का इलेक्ट्रिफिकेशन नहीं हुआ है। इसलिए गुवाहाटी और असम में वंदे भारत का संचालन शुरू हो चुका है।

विज्ञापन

देश की पहली वंदे भारत ट्रेन सबसे नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चली। यह ट्रेन फरवरी 2019 में चलाई गई। वहीं, दूसरी ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच चली। जबकि तीसरी गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गई। चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल के बीच शुरू की गई। पांचवीं वंदे भारत को चेन्नई से मैसूर के बीच चलाया गई। जबकि छठी वंदे भारत नागपुर से बिलासपुर के बीच चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सातवीं वंदेभारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी, आठवीं वंदेभारत सिकंदराबाद से विशाखपट्टनम के बीच, नौंवी मुंबई से सोलापुर, 10वीं मुंबई से शिरडी, 11वीं रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) से निजामुद्दीन, 12वीं और 13वीं सिकंदराबाद से तिरुपति व चेन्नई से कोयंबटूर, 14वीं दिल्ली से अजमेर, 15वीं तिरुअंतपुरम से कासरगोड, 16वीं भुवनेश्वर से हावड़ा, 17वीं ट्रेन दिल्ली से देहरादून, 18वीं न्यू जलापाईगुड़ी से गुवाहाटी से शुरू हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed