{"_id":"64528f69fd8614c4870bdac5","slug":"vande-bharat-train-footage-helps-nab-six-stone-pelters-in-aandhra-pradesh-latest-news-update-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat: वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने वाले छह लोग हिरासत में; पिथापुरम और समरलकोटा के बीच हुई थी घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vande Bharat: वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने वाले छह लोग हिरासत में; पिथापुरम और समरलकोटा के बीच हुई थी घटना
Wed, 03 May 2023 10:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 03 May 2023 10:14 PM IST
सार
दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) जोन की विजयवाड़ा डिविजन ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि शुक्रवार सुबह संभागीय पुलिस नियंत्रण कक्ष को ट्रेन पर पथराव की सूचना मिली थी। बताया गया था कि पिथापुरम और समरलकोटा के बीच ट्रेन पर पथराव हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रेलवे पुलिस ने हाल में आंध्र प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने के मामले में तीन किशोरों समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। पथराव की वजह से ट्रेन संचालन में चार घंटे की देरी हुई थी। विशाखापत्तनम से सिकंदराबाद जाने वाली ट्रेन में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस ने उस स्थान का पता लगाया, जहां ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे। पथराव की वजह से ट्रेन के एक डिब्बे की खिड़की के शीशे टूट गए थे।
विज्ञापन
दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) जोन की विजयवाड़ा डिविजन ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि शुक्रवार सुबह संभागीय पुलिस नियंत्रण कक्ष को ट्रेन पर पथराव की सूचना मिली थी। बताया गया था कि पिथापुरम और समरलकोटा के बीच ट्रेन पर पथराव हुआ है। सूचना मिलते ही राजामहेंद्रवरम और समरलकोटा की रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन पत्थरबाजों का पता नहीं लगा सकी।
विज्ञापन
बयान के मुताबिक, फुजेट की पड़ताल करने पर पुलिस को पिथापुरम और समरलकोटा के बीच मौजूद छह युवकों के बारे में पता चला। एक आरोपी को पहचान करने के बाद बाकी सभी को भी पहचान लिया गया। इसके बाद छह लोगों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, नाबालिगों को छोड़कर तीन अन्य आरोपियों को विजयवाड़ा में रेलवे की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 मई तक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन