फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vande Bharat Sleeper to be launched soon BJP MP gives updates Railway Ministry news and updates

Vande Bharat: रेलमंत्री से पहले इस BJP सांसद ने दिया स्लीपर वंदे भारत को लेकर बड़ा अपडेट, जाने कब लॉन्च होगी?

Sat, 31 Aug 2024 02:45 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 31 Aug 2024 02:45 PM IST
सार

कर्नाटक के बेंगलुरु सेंट्रल से भारतीय जनता पार्टी के सांसद पीसी मोहन ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में वंदे भारत स्लीपर वर्जन को लेकर पुख्ता जानकारी दी है। पीसी मोहन ने लिखा कि भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 20 सितंबर तक बेंगलुरु के बीईएमएल प्लांट से रवाना होने वाली है।

विज्ञापन
Vande Bharat Sleeper to be launched soon BJP MP gives updates Railway Ministry news and updates
वंदे भारत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का आम लोगों को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अब ये इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है। आने वाले कुछ महीनों में वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर वर्जन पटरियों पर दौड़ता हुआ नजर आएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पहले भाजपा सांसद ने इसकी पुख्ता जानकारी और पूरा अपडेट दिया है।
विज्ञापन


कर्नाटक के बेंगलुरु सेंट्रल से भारतीय जनता पार्टी के सांसद पीसी मोहन ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में वंदे भारत स्लीपर वर्जन को लेकर पुख्ता जानकारी दी है। पीसी मोहन ने लिखा कि भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 20 सितंबर तक बेंगलुरु के बीईएमएल प्लांट से रवाना होने वाली है। इस ट्रेन का दिसंबर तक चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दरअसल, देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिसंबर तक पटरियों पर दौड़ने की उम्मीद है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला सेट बेंगलुरु के भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड प्लांट से 20 सितंबर को आईसीएफ, चेन्नई की फैक्ट्री में भेजा जाएगा। जहां इसके ट्रायल और कमीशनिंग का काम किया जाएगा। इस काम में भी कुछ दिन लगेंगे। इसके बाद इसे दिसंबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक वंदे भारत में सिर्फ बैठकर ट्रैवल करने की सुविधा है। लेकिन इस नई वंदे भारत के आ जाने के बाद यात्री आराम सोकर वंदे भारत ट्रेनों से कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, 16 कोच वाली इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 823 बर्थ होंगे। इसमें आपको 3AC, 2AC और 1 AC के कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed