फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vande bharat nine new trains with new features after passengers feedback

Vande Bharat: 'नई सुविधाओं के साथ शुरू हुईं नौ वंदे भारत ट्रेनें, जानिए क्या हुए हैं बदलाव

Sun, 24 Sep 2023 03:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 24 Sep 2023 03:15 PM IST
सार

रेलवे ने कासरगोड से तिरुवनंतपुरम के बीच पहली नारंगी रंग की वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की। यह बेहद व्यस्त रूट है और इस रूट पर पहले से ही एक वंदे भारत ट्रेन संचालित हो रही है। 

विज्ञापन
vande bharat nine new trains with new features after passengers feedback
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नौ नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। खास बात ये है कि इन ट्रेनों में यात्रियों के फीडबैक के बाद पुरानी वंदे भारत ट्रेनों की तुलना में कुछ बदलाव किए गए हैं और कई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। नई ट्रेनों में सीट के झुकाव के कोण को सुधारने से लेकर वॉश बेसिन में बदलाव जैसे छोटे लेकिन अहम सुधार शामिल हैं। 
विज्ञापन


दो महीनों में चलेंगी नौ नारंगी वंदे भारत ट्रेनें
भारतीय रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे ने कासरगोड से तिरुवनंतपुरम के बीच पहली नारंगी रंग की वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की। यह बेहद व्यस्त रूट है और इस रूट पर पहले से ही एक वंदे भारत ट्रेन संचालित हो रही है। अगले दो महीनों में नारंगी रंग की नौ और वंदे भारत ट्रेनें संचालित करने की तैयारी है। बता दें कि सरकार ने यात्रियों के फीडबैक के आधार पर नई ट्रेनों में में बदलाव किए हैं, उनमें सीट के झुकाव का कोण 17.3 डिग्री से बढ़ाकर 19.3 डिग्री किया गया है। 
विज्ञापन


नई ट्रेनों में ये हुए हैं बदलाव
साथ ही सीटों को ज्यादा आरामदायक बनाया गया है और एक्जीक्यूटिव क्लास की सीटों का रंग लाल से हटाकर नीला किया गया है। सीटों के नीचे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट की पहुंच को बेहतर किया गया है और सीटों के नीचे फुटरेस्ट को बड़ा किया गया है। ट्रेन के शौचालयों में पानी के छींटों से बचने के लिए वॉश बेसिन की गहराई बढ़ाई गई है और शौचालयों में प्रकाश की व्यवस्था भी बेहतर की गई है। दिव्यांग लोगों के व्हील चेयर पॉइंट भी सुरक्षित किए गए हैं। एयर कंडीशन और सामान के रैक में भी सुधार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जो नई 9 वंदे भारत ट्रेनें चलाई गई हैं,  उनसे देश के 11 राज्यों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। नई वंदे भारत ट्रेनें पुरी, मदुरै और तिरुपति जैसे धार्मिक स्थलों को कनेक्ट करेगी। नौ वंदे भारत ट्रेनें जिन रूट्स पर चलेंगी, उनमें उदयपुर-जयपुर, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई, हैदराबाद-बंगलुरू, विजयवाड़ा-चेन्नई, पटना-हावड़ा, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी, रांची-हावड़ा, जामनगर-अहमदाबाद रूट्स शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed