{"_id":"5ebaa1059688d50d4c7bb85b","slug":"vande-bharat-mission-air-india-to-operate-149-repatriation-flights-to-31-countries-in-second-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत मिशन : दूसरे चरण में 31 देशों के लिए उड़ान भरेंगे एयर इंडिया के 149 विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वंदे भारत मिशन : दूसरे चरण में 31 देशों के लिए उड़ान भरेंगे एयर इंडिया के 149 विमान
Tue, 12 May 2020 06:43 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 12 May 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी दुनिया में समस्या का सबब बने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते कई भारतीय नागरिक विभिन्न देशों में फंस गए थे। केंद्र सरकार इन नागरिकों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन की शुरुआत की है। अभी इस मिशन का पहला चरण चल रहा है लेकिन इस मिशन को अंजाम देने में लगी एयर इंडिया और उसकी सहायक एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इसके दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 16 से 22 मई के बीच चलने वाले इस मिशन के दूसरे चरण में एयर इंडिया 31 देशों के लिए 149 उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है। वहीं, सात मई से 14 मई के बीच इस मिशन के पहले चरण में एयर इंडिया 12 देशों में फंसे करीब 15 हजार भारतीयों को वापस लाने के लिए 64 उड़ानों को संचालित कर रही है।
विज्ञापन
एयरलाइन के अधिकारियों ने कहा, 'मिशन के दूसरे फेज में एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कनाडा, सऊदी अरब, ब्रिटेन, मलयेशिया, ओमान, कजाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन, कतर और इंडोनेशिया आदि देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए 149 उड़ानें संचालित करेगी।
विज्ञापन
इन देशों के अलावा दूसरे चरण में रूस, फिलीपींस, फ्रांस, सिंगापुर, आयरलैंड, किर्गिस्तान, कुवैत, जापान, जॉर्जिया, जर्मनी और ताजिकिस्तान के साथ बहरीन, अर्मेनिया, थाईलैंड, इटली, नेपाल, बेलारूस, नाइजीरिया और बांग्लादेश के लिए भी उड़ानों का परिचालन होगा।
बता दें कि भारत में लॉकडाउन 25 मार्च से जारी है और फिलहाल इसका तीसरा चरण चल रहा है जो 17 मई को समाप्त होना है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 70,756 हो गई है, जिनमें 46,008 सक्रिय हैं, 22,455 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2293 लोगों की मौत हो चुकी है।