फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vande Bharat Express Hit by Flying Ballast

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, कई खिड़कियां और ड्राइवर की स्क्रीन टूटी

Sun, 24 Feb 2019 12:51 PM IST
अजय सिंह भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Sun, 24 Feb 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Express Hit by Flying Ballast
vande bharat express

वाराणसी से नयी दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस एक अन्य ट्रेन पर हो रहे पथराव की चपेट में आ गयी जिससे उसके ड्राइवर की मुख्य खिड़की सहित कुछ अन्य खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अछाला में साथ वाली लाइन से गुजर रही डिब्रूगढ़ राजधानी से एक मवेशी कुचल गया और इससे नाराज लोगों ने उसपर पथराव किया जिससे वंदे भारत एक्सप्रेस भी इसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन


सीपीआरओ ने कहा, ‘‘पत्थर के टुकड़े ड्राइवर की विंडस्क्रीन और कोच संख्या सी4, सी6, सी7, सी8 और सी13 के बाहरी सीसे और सी12 के दो सीसे के पैनलों पर लगे। इससे क्षति हुई है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के अनुसार, ट्रेन में मौजूद तकनीकी कर्मचारियों ने क्षति का आकलन किया और पाया कि ट्रेन अपनी आगे की यात्रा के लिए बिलकुल ठीक है।

उसमें कहा गया है, ‘‘ऐसे में ट्रेन ने अपने गंतव्य के लिए सामान्य गति से यात्रा जारी रखी। ट्रेन अपने गंतव्य नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रात 11 बजकर पांच मिनट पर पहुंची।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed