फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vande Bharar Accident Again in Gujarat, third incident in one month

Vande Bharat Accident: गाय से टकराकर वंदे भारत फिर दुर्घटनाग्रस्त, 26 मिनट तक खड़ी रही, अगला हिस्सा भी टूटा

Sat, 29 Oct 2022 01:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वलसाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वलसाड़ Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 29 Oct 2022 01:16 PM IST
सार

ट्रेन की रफ्तार ज्यादा होने से झटके के साथ एक बोगी भी अलग हो गई। दुर्घटना के कुछ देर बाद मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हादसा आज सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर हुआ। उस वक्त ट्रेन अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी।

विज्ञापन
Vande Bharar Accident Again in Gujarat, third incident in one month
गुजरात में तीसरी बार वंदे भारत एक्सप्रेस पशु से टकराई - फोटो : social media

विस्तार

सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरात में फिर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ट्रेन के सामने अचानक गाय आने से उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन के पास हुआ। एक माह में यह तीसरी घटना है। 

विज्ञापन


ट्रेन की रफ्तार ज्यादा होने से झटके के साथ एक बोगी भी अलग हो गई। दुर्घटना के कुछ देर बाद मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हादसा आज सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर हुआ। उस वक्त ट्रेन अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। दुर्घटना के बाद ट्रेन करीब 26 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। यह करीब 8.43 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। 
विज्ञापन


टक्कर से वंदे भारत एक्सप्रेस का कपलर कवर और बीसीयू कवर भी क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन की पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई। बता दें, इस माह की यह तीसरी घटना है। इससे पहले यह ट्रेन दो बार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। मुंबई से अहमदाबाद जा रही वंदे भारत वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास पशुओं से टकरा गई थी। इसके बाद वडोदरा मंडल के आणंद के समीप भी इस ट्रेन से एक गाय टकराई थी। हादसे में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई से गांधीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत देश की तीसरी सेमी हाईस्पीड ट्रेन है। पशुओं से टकराने के मामले में अज्ञात मवेशी मालिकों के खिलाफ आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज किया है। उन पर अनाधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पर प्रवेश और रेलवे संपत्ति के दुरुपयोग संबंधी धाराएं लगाई गई हैं। 

दुर्घटना से बचाव की तकनीक से लैस है वंदे भारत
लगातार ऐसे हादसों पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते दिनों कहा था कि पटरियों पर मवेशियों के साथ टक्कर अपरिहार्य है। सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन को डिजाइन करते समय इसे ध्यान में रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को इस रूट पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।


उन्होंने कहा कि ट्रेन को इस तरह से डिजाइन किया गया है और यह इतनी मजबूत है कि अगर कोई दुर्घटना होती है, तो ट्रेन को कुछ नहीं होगा। सामने की तरफ का हिस्सा पूरी तरह से बदला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed