फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vandalism at Dr Babasaheb Ambedkar house Rajgruh in Mumbai, FIR filed against unnamed person

बाबा साहेब आंबेडकर के मुंबई स्थित घर पर तोड़फोड़, गृह मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Wed, 08 Jul 2020 09:47 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 08 Jul 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
Vandalism at Dr Babasaheb Ambedkar house Rajgruh in Mumbai, FIR filed against unnamed person
बाबा साहेब आंबेडकर के मुंबई स्थित घर पर तोड़फोड़ - फोटो : Twitter

भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के दादर स्थित घर- राजगृह में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की है। पुलिस ने इस घटना के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक अधिकारी ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि दो लोगों ने घर में लगीं शीशे की खिड़कियों पर पत्थर मारे। इसके अलावा घर में  लगे सीसीटीवी कैमरा और गमलों को तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार रात की है। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि संविधान निर्माता के घर पर एक व्यक्ति तोड़-फोड़ कर रहा था और घटना को अंजाम देने के बाद वह यहां से फरार हो गया। माटुंगा पुलिस ने इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आंबेडकर की लिखी वो किताबें जो आपको जरूर पढ़नी चाहिए

घटना के समय घर पर नहीं थे प्रकाश आंबेडकर
दादर के हिंदू कॉलोनी में स्थित दो मंजिला हेरिटेज बंगले में आंबेडकर संग्रहालय है, जहां बाबा साहेब की किताबें, चित्र, राख और बर्तन कलाकृतियों के बीच रखी हुईं हैं। राजगृह में वर्तमान में बाबा साहेब की बहू और उनके पोते वंचित बहुजन अघाडी नेता प्रकाश आंबेडकर, आनंदराव और भीमराव रहते हैं।


घटना के समय प्रकाश आंबेडकर अकोला में थे। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा है कि वह शांत रहें और घर के बाहर जमा न हों। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को राजगृह पर हुए हमले को लेकर उचित कार्रवाई करने को कहा। 

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पहले ही यह आश्वासन दिया है कि इस घटना में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। देशमुख ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed