Eight Killed in Accidents: चेन्नई में वैन, कलबुर्गी में कार कंटेनर से भिड़ीं, आठ की मौत, स्टालिन ने जताया दुख
तमिलनाडु में हादसा आज सुबह चेंगलपेट जिले में हुआ। वैन सवार यात्री तिरुवन्नामलाई से चेन्नई लौट रहे थे। चार घायलों का इलाज चेंगलपेट के सरकारी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। वैन सवार सभी लोग चेन्नई के उपनगर पोझीचलूर के रहने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु व कर्नाटक में हुए दो सड़क हादसों में आज आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। चेन्नई के समीप बुधवार को एक वैन कंटेनर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। सीएम एम के स्टालिन ने हादसे पर दुख प्रकट किया है। उधर, कर्नाटक के कलबुर्गी में एक कार कंटेनर में पीछे से जा घुसी। इससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई।
तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने प्रत्येक मृतक के आश्रितों को एक एक लाख की सहायता देने की घोषणा की है। हादसे की सूचना मिलते ही स्टालिन ने एमएसएमई मंत्री अनबरसन को मौके पर जाने और पीड़ितों को सभी प्रकार की सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया। सीएम ने घायलों के बेहतर इलाज का आदेश दिया। स्टालिन ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
तमिलनाडु में हादसा आज सुबह चेंगलपेट जिले में हुआ। वैन सवार यात्री तिरुवन्नामलाई से चेन्नई लौट रहे थे। चार घायलों का इलाज चेंगलपेट के सरकारी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। वैन सवार सभी लोग चेन्नई के उपनगर पोझीचलूर के रहने वाले हैं।
कार सवार इंस्पेक्टर व पत्नी की मौत
उधर, कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के सोनना क्रॉस के पास तेज रफ्तार एक कार कंटेनर ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिंडगी थाने के सर्कल इंस्पेक्टर रवि और उनकी पत्नी मधु के रूप में हुई है। नेलोगी थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Karnataka | Two people were killed in an accident after their car rammed into a container truck near Sonna cross in Kalaburagi District. The deceased are identified as Sindagi PS Circle Inspector Ravi & his wife Madu. Case registered at Nelogi Police Station: Nelogi Police pic.twitter.com/K4QM29b2yE
— ANI (@ANI) December 7, 2022