फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vadodara Municipal Corporation served notice to Yusuf Pathan

Yusuf Pathan: टीएमसी सांसद यूसुफ पठान को वडोदरा नगर निगम का नोटिस, सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप

Thu, 13 Jun 2024 11:19 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 13 Jun 2024 11:19 PM IST
सार

Yusuf Pathan: वडोदरा नगर निगम ने जमीन के एक भूखंड पर अतिक्रमण करने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर और लोकसभा सांसद यूसुफ पठान को नोटिस जारी किया है। उन पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप है। 

विज्ञापन
Vadodara Municipal Corporation served notice to Yusuf Pathan
yusuf pathan - फोटो : ani

विस्तार

गुजरात में भाजपा शासित वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) ने जमीन के एक भूखंड पर अतिक्रमण करने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर और लोकसभा सांसद यूसुफ पठान को नोटिस जारी किया है। यूसुफ पठान हाल ही में पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस सांसद निर्वाचित हुए हैं। पठान को नोटिस 6 जून को दिया गया था।

विज्ञापन


सरकारी जमीन पर किया अतिक्रमण 
वीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष शीतल मिस्त्री ने बताया कि मामले का खुलासा पूर्व भाजपा नगरसेवक विजय पवार ने किया था। पवार ने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार ने 2012 में पठान को भूखंड बेचने के वीएमसी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, लेकिन नवनिर्वाचित सांसद ने परिसर के चारों ओर दीवार का निर्माण करके भूखंड पर अतिक्रमण कर लिया। वडोदरा के तनाडालजा क्षेत्र में यह भूखंड वीएमसी के स्वामित्व वाला है। 
विज्ञापन


यूसुफ पठान पर लगे ये आरोप
2012 में पठान ने वीएमसी से इस प्लॉट की मांग की थी क्योंकि उनका घर उस प्लॉट के बगल में स्थित है। उन्होंने लगभग 57,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर की पेशकश की थी। प्रस्ताव को उस समय वीएमसी ने मंजूरी दे दी थी और प्रस्ताव को सामान्य बोर्ड बैठक में पारित कर दिया गया था। हालांकि, राज्य सरकार ने इसे लेकर मंजूरी नहीं दी थी। विजय पवार ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव अस्वीकृत होने के बाद भी वीएमसी ने भूखंड के चारों ओर बाड़ नहीं लगाई थी। इसके बाद पता चला कि यूसुफ पठान ने भूखंड के चारों ओर एक दीवार का निर्माण कर उस पर अतिक्रमण कर लिया है। इसे लेकर नगर निगम से जांच कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed