फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vadodara Gujarat bridge collapse Engineers suspended with immediate effect Know all about it

Bridge Collapse: वडोदरा हादसे में बड़ी कार्रवाई, चार इंजीनियर निलंबित; अन्य पुलों के तत्काल निरीक्षण के आदेश

Thu, 10 Jul 2025 08:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Jul 2025 08:06 PM IST
सार

गुजरात के वडोदरा में पुल ढहने की घटना में एनएम नाइकवाला (कार्यकारी अभियंता), यूसी पटेल (उप-कार्यकारी अभियंता), आरटी पटेल (उप-कार्यकारी अभियंता) और जेवी शाह (सहायक अभियंता) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Vadodara Gujarat bridge collapse Engineers suspended with immediate effect Know all about it
Vadodara Bridge Collapse - फोटो : PTI

विस्तार

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को वडोदरा में महिसागर नदी पर बीते दिन पुल के ढहने के सिलसिले में राज्य के सड़क एवं भवन विभाग के चार इंजीनियरों को निलंबित कर दिया। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है और कुछ अब भी लोग लापता हैं। सड़क एवं भवन विभाग के प्रभारी मुख्यमंत्री पटेल ने विशेषज्ञों से पुल की मरम्मत, निरीक्षण और गुणवत्ता जांच पर एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा था। इसी रिपोर्ट के आधार पर चारों इंजीनियरों को निलंबित करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


राज्य के अन्य पुलों का तुरंत गहन निरीक्षण करने का आदेश
तत्काल प्रभाव से निलंबित किए गए लोगों में कार्यकारी अभियंता एनएम नायकवाला, उप कार्यकारी अभियंता यूसी पटेल और आरटी पटेल के साथ-साथ सहायक अभियंता जेवी शाह शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने विभाग के अधिकारियों को इस घटना के मद्देनजर राज्य के अन्य पुलों का तुरंत गहन निरीक्षण करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


तीन से चार लोग अभी भी लापता
इससे पहले बुधवार सुबह वडोदरा के पादरा कस्बे के पास गंभीरा गांव के पास आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाले चार दशक पुराने पुल का एक हिस्सा ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए थे। वडोदरा जिले के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने दिन में बताया, 'अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तीन से चार लोग अभी भी लापता हैं। तलाशी और बचाव अभियान अभी भी जारी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed