{"_id":"65a96b44a7f015bb7305aeb2","slug":"vadodara-boat-accident-gujarat-cm-order-high-level-inquiry-two-accused-arrested-boat-capsize-news-in-hindi-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vadodara Boat Accident: वडोदरा नाव हादसे में दो आरोपी गिरफ्तार, गुजरात सीएम ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vadodara Boat Accident: वडोदरा नाव हादसे में दो आरोपी गिरफ्तार, गुजरात सीएम ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश
Thu, 18 Jan 2024 11:47 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:47 PM IST
सार
गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को नाव हादसे में 12 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को नाव हादसे में 12 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और डीएम से 10 दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है। सीएम पटेल ने गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के साथ वडोदरा के एसएसजी अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की।
विज्ञापन
वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में गुरुवार को स्कूली बच्चों को सैर कराने ले जा रही नाव हरणी मोटनाथ झील में पलट गई थी। इस हादसे में 12 छात्रों और दो शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि 18 छात्रों और दो शिक्षकों को बचा लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोपहर में यह हादसा हुआ। नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। स्कूली बच्चे नदी पर पिकनिक मनाने आए थे।
विज्ञापन
16 लोगों की क्षमता, सवार थे 34 लोग
वडोदरा के डीएम एबी गौड़ ने कहा कि नाव की क्षमता 16 लोगों की थी, पर 34 लोग सवार थे। गुजरात के मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि हमें पता चला है कि नाव पर सवार सिर्फ 10 छात्र ही लाइफ जैकेट पहने हुए थे। जिससे पता चलता है कि संचालकों की लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य दोषियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन