{"_id":"5decc3be8ebc3e1bad3f79d7","slug":"vadodara-ahmedabad-crime-branch-arrested-to-accuse-of-misdeed-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"वडोदरा दुष्कर्म: पीड़ित किशोरी के परिजनों ने कहा, दोनों आरोपियों को फांसी दो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वडोदरा दुष्कर्म: पीड़ित किशोरी के परिजनों ने कहा, दोनों आरोपियों को फांसी दो
Mon, 09 Dec 2019 01:21 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के वडोदरा में पुलिस ने 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इनकी पहचान किशन माथासुरिया और जासो सोलंकी के रूप में की गई है। इस मामले में पीड़िता की बहन और मां ने इन दोनों को फांसी देने की मांग की है।
विज्ञापन
अहमदाबाद स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) अजय तोमर ने बताया कि दोनों आरोपियों को जिले के तरसाली इलाके से गिरफ्तार किया गया। इन दोनों ने गत 28 नवंबर की रात नवलखी इलाके में किशोरी से उस समय दुष्कर्म किया जब वह अपने पुरुष मित्र के साथ वहां गई थी।
विज्ञापन
आरोपियों ने पहले तो मित्र की पिटाई की और बाद में किशोरी को घसीट कर झाड़ियों में ले गए। किशोरी की मां ने इसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाने और उन्हें मौत की सजा देने की मांग की है ताकि यह दूसरों के लिए मिसाल बन सके। इससे पहले सीएम विजय रुपाणी ने कहा था कि राजकोट और सूरत मामले की तरह इसकी भी सुनवाई त्वरित न्यायालय में हो सकती है और वह इसके लिए पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन