फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vaccine preference: Those going abroad for studies, job, or Olympics will get second dose of Covishield soon, SOP issued

वैक्सीन में वरीयता: पढ़ाई, नौकरी या ओलंपिक के लिए विदेश जाने वालों को जल्दी लगेगा टीका, एसओपी जारी

Tue, 08 Jun 2021 12:01 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 08 Jun 2021 12:01 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने चुनिंदा उद्देश्यों के लिए विदेश जाने वालों को 84 दिन के अंतराल के बगैर टीके लगाने का निर्देश जारी किया है। 
 

विज्ञापन
Vaccine preference: Those going abroad for studies, job, or Olympics will get second dose of Covishield soon, SOP issued
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्र सरकार ने नौकरी, पढ़ाई या टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा बनने वालों के लिए वैक्सीन की दूसरी खुराक जल्दी लगाने का निर्देश दिया है। इसे लेकर सोमवार को विस्तृत एसओपी जारी कर दी गई। इन लोगों को कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक के लिए 84 दिनों तक इंतजार नहीं करना होगा। 

विज्ञापन


सर्टिफिकेट पासपोर्ट से लिंक होगा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि कोविन सर्टिफिकेट को ऐसे यात्रियों के पासपोर्ट से लिंक किया जाएगा। यह सुविधा इस साल 31 अगस्त तक मिलेगी। इसके बाद ही कोविशील्ड की दूसरी खुराक लगेगी। कोविन एप पर ऐसे लोगों को दूसरी खुराक जल्द देने की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन


आम लोगों के लिए अभी कोरोना टीकों के बीच 12 से 16 सप्ताह के बीच का अंतराल रखा गया है। उक्त श्रेणी के विदेश यात्रियों को कोविशील्ड की दूसरी खुराक जल्दी लगाई जा सकेगी। केंद्र ने इस बारे में सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों को जल्दी लगेगी दूसरी खुराक

  • वे विद्याथी, जिन्हें पढ़ाई के लिए विदेश जाना है।
  • जिन्हें नौकरी के लिए विदेश जाना है। 
  • टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने वाले खिलाड़ियों व सहयोगी स्टाफ
     
दूसरी खुराक 28 दिन बाद ही दी जाएगी
इसके साथ ही एसओपी में स्पष्ट किया गया है कि दूसरी खुराक तभी लगाई जाएगी, जबकि पहली खुराक को न्यूनतम 28 दिन हो चुके हों। दरअसल,  उक्त श्रेणी के लोगों को 84 दिन के पूर्व यदि दूसरी खुराक नहीं लगती तो वे विदेश नहीं जा सकते थे, इसलिए इस समस्या के निराकरण के लिए सरकार से लगातार आग्रह किया जा रहा था। 


इस मसले पर उच्चाधिकार प्राप्त समूह की बैठक में विभिन्न सुझावों पर विचार किया गया था। आखिरकार सोमवार को नई एसओपी जारी की गई। इस मसले पर उच्चाधिकार प्राप्त समूह की बैठक में विभिन्न सुझावों पर विचार किया गया था। आखिरकार सोमवार को नई एसओपी जारी की गई। इससे उक्त श्रेणी के लोगों को विदेश यात्रा में आ रही समस्या खत्म हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed