फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vaccination Update: India Fastest To Administer Over 10 crore Covid Jabs In 85 Days, beats US in pace

Vaccination: दुनिया में सबसे तेज टीकाकरण करने वाला देश बना भारत, अमेरिका को भी पछाड़ा

Sun, 11 Apr 2021 09:29 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 11 Apr 2021 09:29 AM IST
सार

भारत दुनिया में सबसे तेजी से टीकाकरण करने वाले देशों की सूची में अमेरिका को पछाड़ कर शीर्ष पर आ गया है। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के 85वें दिन शनिवार को भारत ने यह मुकाम हासिल किया। 

विज्ञापन
Vaccination Update: India Fastest To Administer Over 10 crore Covid Jabs In 85 Days,  beats US in pace
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

भारत दुनिया में सबसे तेजी से टीकाकरण करने वाले देशों की सूची में अमेरिका को पछाड़ कर शीर्ष पर आ गया है। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के 85वें दिन शनिवार को भारत ने यह मुकाम हासिल किया। इतने टीके लगाने में अमेरिका को 89 और चीन को 102 दिन लगे थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में हररोज लगाए जाने वाले टीकों के मामले में भी भारत शीर्ष पर बना हुआ है। भारत में प्रतिदिन औसतन 38,93,288 टीके लगाए जा रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर अमेरिका है, जहां वैक्सीन की रोजाना औसतन 30 करोड़ डोज दी जा रही है। मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका में 85 दिनों में 9.2 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जबकि इतने ही दिनों में चीन में 6.14 करोड़ और ब्रिटेन में 2.13 करोड़ वैक्सीन की डोज ही लाभार्थियों को दी गई थीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में हो रहा सबसे तेज टीकाकरण
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक चार्ट ट्वीट किया। इसमें भारत को सबसे तेज गति से 10 करोड़ टीका लगाने वाले देश के रूप में दिखाया गया है। साथ ही कहा गया कि यह भारत को स्वस्थ और कोरोना मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को मजबूत कर रहा है।

इन राज्यों में लगे 60 फीसदी से ज्यादा टीके

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 45 साल से अधिक उम्र के लगभग छह करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है। अब तक लगाए गए टीकों में से 60.62 फीसद टीके केवल आठ राज्य- महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल में ही लगाए गए हैं। 

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों समेत फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को वैक्सीन लगानी शुरू की। एक मार्च से 60 साल से अधिक और 45-59 साल के गंभीर रोगों से ग्रस्त लोगों को टीका लगाया जाने लगा। इस अभियान में असल तेजी एक अप्रैल के बाद आई, जब 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को इसमें शामिल किया गया।

पीएम मोदी ने की 'टीका उत्सव' मनाने की अपील
बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में देशवासियों से 11-14 अप्रैल के बीच 'टीका उत्सव' मनाने की अपील की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जी की जन्म जयंती है और 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जन्म जयंती है, इस बीच हम सभी टीका उत्सव मनाएं। पीएम मोदी ने कहा था कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि इस टीका उत्सव में हम ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed