फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vaccination crosses 200 crores PM congratulated people by writing a letter PM letter available Cowin website

Vaccination: पीएम ने पत्र लिखकर लोगों को दी बधाई, बोले- टीकाकरण 200 करोड़ पार, आने वाली पीढ़ियां करेंगी गर्व

Thu, 21 Jul 2022 06:41 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 21 Jul 2022 06:41 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र में कहा कि सबसे ठंडे पहाड़ों से लेकर सबसे गर्म रेगिस्तान तक, दूर-दराज के गांवों से लेकर घने जंगलों तक, कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम ने किसी को पीछे नहीं छोड़ा है और दिखाया है कि न्यू इंडिया लास्ट-मील डिलीवरी में उत्कृष्ट है।

विज्ञापन
Vaccination crosses 200 crores PM congratulated people by writing a letter PM letter available Cowin website
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

200 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण करवाने वालों को कोविन वेबसाइट पर पत्र लिखकर बधाई दी है। पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, आने वाली पीढ़ियों को महामारी के प्रकोप के बाद संकट के समय में अपने संकल्प को पूरा करने में भारत की उपलब्धि पर गर्व होगा।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा, टीकाकरणकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मियों, सहायक कर्मचारियों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं ने देश के लोगों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जीवन बचाना महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से सदी में एक बार वैश्विक महामारी के दौरान। हमारे टीके लगाने वालों, स्वास्थ्य कर्मियों और सहायक कर्मचारियों व फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं ने भारतीयों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यह कर्तव्य के प्रति समर्पण और अति आवश्यक होने पर कार्य करने का एक प्रशंसनीय उदाहरण है।
विज्ञापन


मोदी ने पत्र में कहा कि सबसे ठंडे पहाड़ों से लेकर सबसे गर्म रेगिस्तान तक, दूर-दराज के गांवों से लेकर घने जंगलों तक, कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम ने किसी को पीछे नहीं छोड़ा है और दिखाया है कि न्यू इंडिया लास्ट-मील डिलीवरी में उत्कृष्ट है। उन्होंने कहा, “200 करोड़ वैक्सीन खुराक की उपलब्धि हमारे देश के लोकतांत्रिक, दयालु और सेवा-उन्मुख लोकाचार की ताकत को प्रदर्शित करती है। एक संकट के दौरान भारत के साहस की कहानी आने वाली पीढ़ियों द्वारा संजोई जाएगी। आपको और आपके परिवार को मेरी शुभकामनाएं! जय हिन्द!”
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मिलेगा पत्र
जानकारी के अनुसार कोविन वेबसाइट पर अपने मोबाइल नंबर के जरिए लॉग इन करने के बाद आपको प्रधानमंत्री का पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषा में मिल सकता है। इस पत्र को एक लिंक के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही कोविन वेबसाइट से सीधे इसे सोशल मीडिया पर साझा भी कर सकते हैं।

नौ राज्य के 115 जिलों में संक्रमण सबसे ज्यादा, केंद्र ने दिए सख्ती बरतने के निर्देश
नौ राज्यों के 115 जिलों में कोरोना का संक्रमण सबसे अधिक है। इन जिलों में आरटी पीसीआर की जांच का स्तर कम है। साथ ही यहां टीकाकरण पर ध्यान देने की जरूरत भी है। बुधवार को इन राज्यों के शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आरटी पीसीआर जांच में कमी पर चिंता जताई।

  • केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ विनोद पॉल और दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया भी मौजूद रहे।
  • इस दौरान डॉ वीके पॉल ने कहा, हमें बार-बार यह बताना पड़ रहा है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। अभी भी हमारे बीच में प्रसारित हो रहा है। दुनिया के कुछ देशों में हम हाई अलर्ट देख रहे हैं। हमारे यहां तत्काल इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed