फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vaccination campaign affected in Mumbai due to shortage of anti Covid vaccines

कोविड-19: मुंबई में हुई टीकों की कमी, कई टीकाकरण केंद्रों पर रुका कोरोना वैक्सीनेशन अभियान

Fri, 09 Apr 2021 01:02 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 09 Apr 2021 01:02 PM IST
सार

  • मुंबई में कोरोना वैक्सीन की भारी किल्लत
  • कई टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण रुका

विज्ञापन
Vaccination campaign affected in Mumbai due to shortage of anti Covid vaccines
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वैक्सीन की किल्लत के कारण बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में स्थित कोविड-19 देखभाल केंद्र समेत कई टीकाकरण केंद्रों पर शुक्रवार की सुबह टीकाकरण रोक दिया गया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के सूत्रों ने बताया कि टीके की उपलब्धता घटने के कारण दोपहर या शाम तक बाकी केंद्रों पर भी टीकाकरण अभियान रोकना पड़ सकता है।

विज्ञापन

बीएमसी के कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी मंगला गोमरे ने बताया कि मुंबई को शुक्रवार को कोविड-19 टीके की 1.80 लाख खुराक मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, टीका उपलब्ध नहीं रहने के कारण 120 में से 75 निजी अस्पतालों में शुक्रवार की सुबह टीकाकरण रोक दिया गया जबकि कुछ अन्य केंद्रों पर अगले कुछ घंटे में अभियान रोका गया।

विज्ञापन


केंद्र के एक डॉक्टर ने बताया कि बीकेसी में बीएमसी द्वारा स्थापित कोविड-19 के विशाल केंद्र में भी टीकाकरण रोक दिया गया है। वहां टीके की 200 से कम खुराकें ही बची हुई थीं जिनका उपयोग कर दिया गया। मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने बृहस्पतिवार को कहा था कि शहर में कोविड-19 रोधी टीकों का स्टॉक खत्म होने को है, जिसके चलते शुक्रवार को टीकाकरण अभियान रोका जा सकता है। उन्होंने तुरंत टीके की आपूर्ति की मांग भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमसी ने दावा किया है कि बृहस्पतिवार को टीके की कमी के कारण मुंबई के 25 निजी अस्पतालों में लोगों को टीके की खुराक नहीं दी जा सकी। स्थिति के बारे में पूछे जाने पर गोमरे ने कहा कि जिन जगहों पर टीके उपलब्ध नहीं हैं, वहां टीकाकरण रोक दिया गया है। उन्होंने इस बारे में विस्तार से बात नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed