{"_id":"5a85b9604f1c1b0a7b8b73bd","slug":"uttarakhand-send-proposal-to-center-to-build-country-first-elevated-runway","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड ने केंद्र को भेजा देश का पहला एलिवेटेड रनवे बनाने का प्रस्ताव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उत्तराखंड ने केंद्र को भेजा देश का पहला एलिवेटेड रनवे बनाने का प्रस्ताव
संजय मिश्र, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्तराखंड सरकार ने देश में पहला एलिवेटेड रनवे बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के समक्ष रखा है। हवाई उड़ानों की बढ़ती संख्या और सूबे के तरफ आकर्षित हो रहे पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने के प्रयास में सरकार ने यह प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। दरअसल देहरादून का हवाई अड्डा उड़ानों के लिहाज से छोटा पड़ने लगा है। रनवे छोटा होने की वजह से देहरादून हवाई अड्डे से बड़ी जहाजों का परिचालन नहीं हो पाता है। जबकि हवाई यात्रियों का दबाव बढ़ता जा रहा है। हवाई सेवा के बढ़ते दबाव और यात्रियों की सुविधा के विस्तार को ध्यान में रखते हुए सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र को एलिवेटेड रनवे का प्रस्ताव भेजा है।
अमर उजाला से बातचीत में इस प्रस्ताव की जानकारी देते हुए त्रिवेंद्र ने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से देहरादून हवाई अड्डे पर स्थाई रनवे का विस्तार नहीं हो सकता है। इसलिए उन्होंने एलिवेटेड रनवे का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। केंद्र की मंजूरी मिल गई तो देश का पहला एलिवेटेड रनवे देहरादून को नसीब होगा। वर्तमान हवाई अड्डे के एक तरफ नदी बहती है। यदि एलिवेटेड रनवे को मंजूरी मिली तो नदी के ऊपर रनवे का विस्तार होगा। इससे यह लाभ होगा कि नदी के बहाव में कोई बाधा नहीं आएगी। नीचे नदी बहती रहेगी और ऊपर रनवे से हवाई जहाज उड़ान भरते रहेंगे। हालांकि इसके लिए केंद्र को अपनी उड़ान नियम में बदलाव करना पड़ेगा। उत्तराखंड को उम्मीद है कि केंद्र उसके प्रस्ताव पर अमल करेगा।
हवाई सेवा के जरिए उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र को बूम देने की तैयारी
केंद्र के साथ मिलकर त्रिवेंद्र सरकार की तैयारी उत्तराखंड में हवाई सेवा को मजबूत बनाकर पर्यटन क्षेत्र को बूम देने की तैयारी है। त्रिवेंद्र के अनुसार जल्द ही 27 हेलिपैड शुरू होने वाले हैं। ये हेलिपैड सूबे के अलग-अलग इलाकों में बनाये जा रहे हैं। करीब सभी जिला मुख्यालय से लोग सूबे के विभिन्न इलाकों में हेलीकाप्टर के जरिये उड़ान भर सकेंगे। इस सेवा के लिए राज्य सरकार ने 10 करोड़ और केंद्र ने 40 करोड़ की सब्सिडी का प्रस्ताव रखा है। बताया जा रहा है कि देहरादून से जहाज के उड़ानों की संख्या करीब दो दर्जन पहुंच गई है। यहां से इस वर्ष करीब 10 लाख से ज्यादा यात्रियों ने हवाई सेवा की है। लेकिन पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब भी रनवे छोटा पड़ रहा है।
विज्ञापन
सूबे में बीजेपी की सरकार बनने के बाद केंद्र की नजरें हुई हैं इनायत
राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद केंद्र की नजरें इनायत हुई हैं। सूबे को सभी मौसम में चलने वाली 12 हजार करोड़ की सड़क योजना के अलावा केंद्र ने कई परियोजनाओं की सौगात राज्य को दी है। अब हवाई सेवा को मजबूत बनाकर राज्य और केंद्र सरकार उत्तराखंड में पीएम मोदी के विकास के सपने को पूरा करने में जुटी है। आने वाले दिनों में अन्य और परियोजनाओं की भरमार होगी।