फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uttarakhand Samwad 2025: bjp president JP Nadda send video message for Amar Ujala Samvad 2025 program

Samwad 2025: जेपी नड्डा ने कहा- देश ने हर क्षेत्र में प्रगति के नए आयाम स्थापित किए, सत्ता अब सेवा बनी

Tue, 10 Jun 2025 08:19 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 10 Jun 2025 08:19 PM IST
सार

Uttarakhand Samwad 2025: अमर उजाला संवाद 2025 कार्यक्रम में वीडियो संदेश के माध्यम से बोलते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 महत्वपूर्ण वर्ष पूरे हुए हैं। इन 11 वर्षों की ये यात्रा, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा रही। देश ने इन 11 वर्षों में बदलते भारत को देखा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Samwad 2025: bjp president JP Nadda send video message for Amar Ujala Samvad 2025 program
जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को अमर उजाला संवाद 2025 के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश वह मंच पर उपस्थित नहीं पाए। उन्होंने कार्यक्रम में वीडियो संदेश के माध्यम से हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देशवासियों के लिए सत्ता अब सेवा बन गई है। सरकार अब सहभागी बन गई है, और सुशासन अब प्रशासन की संस्कृति बन गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि अमर उजाला संवाद 2025 कार्यक्रम तब आयोजित किया गया है, जब 9 जून को ही केंद्र में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 महत्वपूर्ण वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों की ये यात्रा, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा रही। देश ने इन 11 वर्षों में बदलते भारत को देखा है। और हम सब 140 करोड़ भारतवासी इसके साक्षी हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Samwad 2025: राजनाथ की दुनिया को दो टूक- PAK को आतंक विरोधी समिति में रखना बिल्ली से दूध की रखवाली करवाने जैसा

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand Samwad 2025: bjp president JP Nadda send video message for Amar Ujala Samvad 2025 program
जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री - फोटो : अमर उजाला

भारत अब लेने वाला नहीं, देने वाला भारत के रूप में जाना जा रहा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम सबको इस बात का गर्व है कि हम भारत के स्वर्णिम कालखंड को जी रहे हैं। देश ने हर क्षेत्र में प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। भारत अब लेने वाला भारत नहीं है, बल्कि देने वाला भारत के रूप में जाना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की अवधारणा के साथ अंत्योदय के मूल मंत्रों को सार्थक किया जा रहा है। उत्तराखंड में हमारी पुष्कर सिंह धामी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को अक्षरश: जमीन पर उतार रही है। 

पिछले आठ वर्षों में उत्तराखंड ने प्रगति की नई कहानी लिखी
उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने उत्तराखंड संवाद की थीम 'उत्तराखंड स्वर्णिम सताब्दी की ओर' बहुत ही अच्छी चुनी है। पिछले आठ वर्षों में उत्तराखंड ने डबल इंजन की सरकार में प्रगति की नई कहानी लिखी है। पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर, अध्यात्म, जनकल्याण इन सभी क्षेत्रों में उत्तराखंड ने विकास की लंबी छलांग लगाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कई बार कहा कि यह दशक उत्तराखंड का है। 

ये भी पढ़ें: Samwad 2025: 'वह दिन दूर नहीं, जब पूरा कश्मीर एक होगा', अमर उजाला संवाद में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

जनसरोकार की बातों के लिए जाना जाता है अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित न होने के लिए क्षमा भी मांगी। साथ ही वादा किया कि वह जल्द ही अमर उजाला के मंच पर आएंगे। उन्होंने कहा कि अमर उजाला जनसरोकार की बातों के लिए जाना जाता है, और हमेशा सच का साथ दिया है। अमर उजाला जनता की आवाज बना है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमर उजाला इसी तरह सार्थक चर्चाएं करता रहे और जनसरोकार की बातों को उठाता रहे। उन्होंने कहा कि आप इसी तरह उत्तराखंड और देश के विकास में अपनी भागीदारी देते रहें।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed