फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uttarakhand Election 2022 Pushkar Singh Dhami Narendra Modi BJP Latest News Update

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में भाजपा ने अंतिम क्षणों में झोंकी ताकत, सोशल मीडिया के योद्धाओं को किया सतर्क

Fri, 11 Feb 2022 06:03 PM IST
amit sharma अमित शर्मा
Updated Fri, 11 Feb 2022 06:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की सभी 70 विधानसभाओं के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से सीधे फोन के माध्यम से जुड़कर उनकी तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें अपने क्षेत्रों में किस रणनीति को अपनाना चाहिए, इस पर भी सुझाव दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022 Pushkar Singh Dhami Narendra Modi BJP Latest News Update
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने अंतिम क्षणों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी भाजपा नेता जगह-जगह रैली कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे व्यस्त क्षणों में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को पूरी तरह मुस्तैद रहने की सलाह दे रहे हैं। हर विधानसभा के अनुसार विशेष योजनाओं को हर एक मतदाता तक प्रचार करने की सलाह देकर वे भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की सलाह दे रहे हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की सभी 70 विधानसभाओं के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से सीधे फोन के माध्यम से जुड़कर उनकी तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें अपने क्षेत्रों में किस रणनीति को अपनाना चाहिए, इस पर भी सुझाव दिया। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह लोगों को बताएं कि भाजपा सरकार आने के बाद उनके विधानसभा क्षेत्र में क्या-क्या कार्य हुए हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों के वीडियो, ऑडियो और पार्टी के द्वारा समय-समय पर भेजे जा रहे संदेशों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


मोदी-धामी सरकार के लिए मांगें वोट
उत्तराखंड में कल शनिवार शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। तब से लेकर चुनाव के अंतिम क्षणों तक सोशल मीडिया के योद्धाओं को सूचनाओं, वीडियो, गाने, भाषण और अन्य जानकारियों से लैस कर दिया गया है। फोन कॉल्स के माध्यम से हर एक मतदाता तक सुबह से शाम के बीच कम से कम पांच बार संपर्क करने के लिए कहा गया है। रिकॉर्ड संदेशों में मतदाताओं से राज्य में मोदी-धामी सरकार बनाने के लिए वोट मांगे जा रहे हैं। पार्टी का मानना है कि इससे अंतिम क्षणों में पार्टी के पक्ष में हवा बनाने में मदद मिलेगी और उसकी सत्ता में वापसी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उत्तराखंड प्रभारी तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अमर उजाला को बताया कि इस बार का चुनाव सोशल मीडिया पर ज्यादा केंद्रित रहा है। उनकी पूरी कोशिश रही है कि केंद्र और उत्तराखंड सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी हर एक मतदाता तक पहुंचे और लोग अपने लिए एक बेहतर सरकार का चुनाव करने के लिए उपयुक्त मन बना सकें। 

बग्गा ने बताया कि कांग्रेस ने पिछली सरकार में शुक्रवार को विशेष समुदाय के लोगों के लिए छुट्टी की घोषणा कर कांग्रेस की अल्पसंख्यक तुष्टिकरण नीति को आगे बढ़ाया था, इस बार वे मुस्लिम विश्वविद्यालय खोलने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में इस तरह का वर्ग विशेष का तुष्टिकरण स्वीकार नहीं है। यहां के राष्ट्रवादी युवा उसी दल को लाने के लिए वोट करेंगे जो किसी वर्ग विशेष से पहले राष्ट्रीय अस्मिता को प्रमुखता देता हो। उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा की वापसी तय है। 


भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या शनिवार को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। वे पार्टी के सभी युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अंतिम चरणों में अपनी ताकत झोंकेंगे। आज शुक्रवार को भी मसूरी में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई है जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे हैं। इसमें सभी युवा मतदाताओं से सीधा संपर्क कर केंद्र और राज्य की उन योजनाओं की जानकारी देने की रणनीति बनाई गई है जिससे उत्तराखंड से युवाओं के पलायन को रोका जा सकेगा पार्टी को उम्मीद है कि युवा मतदाताओं के रोजगार और हर राष्ट्रीय रुझान को प्रभावित कर वह सत्ता में वापसी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed