{"_id":"60afed888ebc3e2db80cfb52","slug":"uttarakhand-colonel-set-up-his-special-army-to-fight-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"#ladengecoronase: एक कर्नल ने बनाई अपनी स्पेशल आर्मी, इस खास जंग में लड़ेंगे इस सेना के 600 जवान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#ladengecoronase: एक कर्नल ने बनाई अपनी स्पेशल आर्मी, इस खास जंग में लड़ेंगे इस सेना के 600 जवान
Fri, 28 May 2021 12:43 AM IST
Jeet Kumar
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 28 May 2021 12:43 AM IST
सार
उत्तराखंड के रहने वाले पूर्व कर्नल अजय कोठियाल ने राज्य के लोगों की कोरोना से रक्षा के लिए एक विशेष सेना तैयार की है।
विज्ञापन
पूर्व कर्नल अजय कोठियाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की जनता के बीच हमारी सेना की बहुत इज्जत है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि हमारी सेना के जवान देश की रक्षा के लिए लड़ते-लड़ते अपनी जान गंवा देते हैं, लेकिन कभी अपने कदम पीछे नहीं हटाते। सेना से मिली इसी सीख से प्रेरित होकर सेना के एक पूर्व कर्नल ने अपनी एक स्पेशल आर्मी बना दी है जो देशवासियों के लिए कोरोना की जंग लड़ेंगे।
विज्ञापन
इस सेना में शुरूआती तौर पर 600 जवान शामिल किये गए हैं। इन जवानों को स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी बेसिक जानकारी देकर उन्होंने लोगों की कोरोना से रक्षा करने के लिए उतार दिया है। ये जवान अब जगह-जगह जाकर लोगों की सेवा करेंगे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने सेना बनाने के साथ-साथ देहरादून में एक ‘मिनी मिलिट्री हॉस्पिटल’ की भी शुरूआत की है। यहां पर आने वाले लोगों की हर प्रकार से सेवा की जा रही है। कर्नल के इस अनूठे प्रयास की पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
कर्नल कोठियाल ने बताया कि इस अभियान के लिए यूथ फाउंडेशन के 600 से ज्यादा युवा पहले दौर में प्रदेश के तीन जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के सुदूरवर्ती गांवों में पहुंच कर लोगों की सेहत की जांच कर रहे हैं।
ये वो युवा हैं जिनका यूथ फाउंडेशन ने सेना भर्ती ट्रेनिंग के लिए चयन किया है। ये युवा छोटी-छोटी टीम बनाकर गांव-गांव पहुंच कर हर एक व्यक्ति की ऑक्सीजन लेवल और थर्मल स्कैनिंग जांच कर रहे हैं। इसके लिए हर टीम को ऑक्सीमीटर और IR थर्मामीटर उपलब्ध कराए गए हैं।