फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uttar Pradesh needs an investment of 76 lakh crores in five years

Investment: यूपी को पांच साल में चाहिए 76 लाख करोड़ का निवेश, केवी सुब्रमण्यन ने दिया 10 खरब डॉलर का रोडमैप

Mon, 14 Nov 2022 04:37 AM IST
देव कश्यप महेंद्र तिवारी, नई दिल्ली।
महेंद्र तिवारी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 14 Nov 2022 04:37 AM IST
सार

केवी सुब्रमण्यन ने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए राज्य को बहुआयामी सुझाव दिए गए हैं। यूपी को निजी निवेश को बढ़ावा देना होगा। श्रम सुधारों को लागू करना होगा। राज्य उन पर अमल कर सका, तो नौकरियों की बहार होगी और रोजगार के 5.7 करोड़ से ज्यादा अवसर पैदा होंगे।

विज्ञापन
Uttar Pradesh needs an investment of 76 lakh crores in five years
केवी सुब्रमण्यन। - फोटो : Twitter

विस्तार

यूपी को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का रोडमैप देने वाले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के नामित कार्यकारी निदेशक केवी सुब्रमण्यन का कहना है कि प्रदेश को पांच वर्ष में मौजूदा अर्थव्यवस्था के आकार से चार गुना ज्यादा वृद्धि करनी होगी। वर्ष 2027 तक 30-35 फीसदी विकास दर हासिल करनी होगी। 76 लाख करोड़ रुपये निवेश करना होगा। इसके लिए एफडीआई से देसी निवेशकों तक कहां से कितना निवेश आ सकता है, इसका खाका उपलब्ध कराया है।

विज्ञापन


प्रो. सुब्रमण्यन ने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए राज्य को बहुआयामी सुझाव दिए गए हैं। यूपी को निजी निवेश को बढ़ावा देना होगा। श्रम सुधारों को लागू करना होगा। राज्य उन पर अमल कर सका, तो नौकरियों की बहार होगी और रोजगार के 5.7 करोड़ से ज्यादा अवसर पैदा होंगे। 

विज्ञापन
  • 5.7 करोड़ नौकरियां पैदा करने के लिए विनिर्माण क्षेत्र को बनाना होगा विकास का इंजन

यूपी को 2027 तक चाहिए...

  • 45 फीसदी निवेश विनिर्माण क्षेत्र में यानी करीब 43 लाख करोड़
  • 19 लाख करोड़ प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रदेश को चाहिए
  • 30-35 प्रतिशत औसत वृद्धि दर
  • 43-47 प्रतिशत जीएसडीपी का निवेश


इस तरह तैयार हुआ रोडमैप

  • प्रो. सुब्रमण्यन बताते हैं, यूपी की आर्थिकी अभी करीब 250 अरब डॉलर की है। इसे चार गुना करना है। इसके लिए डॉलर के मुकाबले रुपये के 30 वर्ष के औसत मूल्य ह्रास का अध्ययन किया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • एक सदी में जिन देशों की वृद्धि दर न्यूनतम 10 साल तक पांच फीसदी की दर से बढ़ी है, उनका विश्लेषण किया। पता चला कि उनके विकास का मुख्य आधार निजी निवेश था। निजी निवेश से ही वर्चुअस साइकिल (सुदृढ़ चक्र) चलती है। वे बताते हैं, आर्थिकी की वर्चुअस साइकिल शब्द का उल्लेख 2018-19 के आर्थिक सर्वेक्षण में किया था।
  • इस अनुमान के आधार पर सालाना 30 फीसदी से अधिक वृद्धि दर की जरूरत होगी, निजी निवेश को सर्वाधिक प्रोत्साहन देना होगा। जीएसडीपी में इस क्षेत्र का औसत योगदान सर्वाधिक होगा।

डिमांड बढ़ाने पर फोकस

  • हमने ऐसे क्षेत्रों की पहचान की है जिसमें चीन की निर्यात क्षमता कम हो रही है, लेकिन यूपी के लिए संभावना बन रही है।
  • कृषि में काफी संभावनाएं हैं। रणनीति निर्धारण में उन पर ध्यान दिया गया है। लेकिन, रोजगार बढ़ाना है, डिमांड बढ़ाना है तो पूरा फोकस विनिर्माण क्षेत्र पर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed