फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uttar Pradesh Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh directions to officers for Water supply ensurance

UP: जलापूर्ति सुनिश्चित करने और परियोजनाओं की निगरानी के लिए होगा औचक निरीक्षण, अधिकारी करेंगे रात्रि प्रवास

Tue, 02 Sep 2025 08:52 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 02 Sep 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh directions to officers for Water supply ensurance
यूपी सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक। - फोटो : Amar Ujala
ग्रामीण क्षेत्रों में नल से जलापूर्ति बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने और योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन के लिए विभागीय अधिकारी उन्हीं क्षेत्रों में रात्रि प्रवास करेंगे, जहां उनकी तैनाती है। इससे किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान किया जा सकेगा और परियोजनाओं की निगरानी सुनिश्चित होगी। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा बैठक में इससे जुड़े निर्देश दिए। 
विज्ञापन

जल निगम ग्रामीण मुख्यालय में आयोजित बैठक में जलशक्ति मंत्री ने प्रबंध निदेशक जल निगम, ग्रामीण को निर्देश दिए कि वे औचक निरीक्षण कर जांचें कि अधिकारी तैनाती वाले स्थलों पर रात्रि प्रवास कर रहे हैं या नहीं। अगर कोई अधिकारी तैनाती स्थल पर नहीं मिलता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिलकर शिकायत वाले गांवों की सूची तैयार करें और वहां की शिकायतें दूर करने के लिए कदम उठाएं।
विज्ञापन

अधिकारियों-कर्मचारियों की होगी ग्रेडिंग
समीक्षा बैठक में जलशक्ति मंत्री ने समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ग्रेडिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों और अधिकारियों को अच्छी ग्रेडिंग प्राप्त हो, उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाए। वहीं जिन्हें खराब ग्रेडिंग मिले, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही इस ग्रेडिंग का इस्तेमाल अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग में भी किया जाएगा। 

जल जीवन मिशन का योगी मॉडल को अपना रहे दूसरे राज्य
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी में जल जीवन मिशन के तहत किए जाने वाले कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि घर-घर नल से जल पहुंचाने में जिस गुणवत्ता और समयबद्धता से कार्य उत्तर प्रदेश ने किया है, वैसा कार्य देश में कोई अन्य राज्य नहीं कर पाया है। जल जीवन मिशन का योगी मॉडल देश के सामने उदाहरण पेश कर रहा है। 
उन्होंने कहा कि चाहे गुणवत्ता पूर्वक जलापूर्ति की बात हो या योजनाओं में सोलर का इस्तेमाल, ईएमबी पोर्टल के जरिए पारदर्शी भुगतान और स्काडा सिस्टम के तहत योजनाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग उत्तर प्रदेश के इन सभी अभिनव प्रयोगों को दूसरे राज्य अपना रहे हैं। समीक्षा बैठक के दौरान जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, अपर मुख्य सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed